फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   bank will provide new atm card, no pin number.

बदलेगा आपका एटीएम कार्ड, नहीं होगा पिन नंबर

Thu, 14 May 2015 08:54 AM IST
Updated Thu, 14 May 2015 08:54 AM IST
विज्ञापन
bank will provide new atm card, no pin number.

देश भर के सभी बैंकों के एटीएम कार्ड जल्द ही बदल जाएंगे। अब मैग्नेटिक स्ट्रिप की जगह बायोमीट्रिक कार्ड जारी होंगे जो रेटिना (आंख) के डिटेक्ट होने से ही खुलेगा। इसमें पिन नंबर नहीं होगा।

विज्ञापन


इस तरह के कार्ड से केवल वही खाताधारक पैसे निकाल सकेगा, जिसके नाम पर कार्ड जारी होगा। दूसरा थंब इंप्रेशन (अंगूठे का निशान) के जरिये कार्ड नियंत्रित होगा। आरबीआई की ओर से जारी नई गाइडलाइन को फालो करने की सभी बैंकों ने तैयारी कर ली है।
विज्ञापन


ऐसा एटीएम फ्रॉड से बचने के लिए किया जा रहा है। हिमाचल के ऊना में यूको बैंक मामले में हुए फ्रॉड की जांच को पहुंचे आईटी विंग के सीनियर मैनेजर राजेश कुमार ने इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी साल बदले जाएंगे कार्ड

bank will provide new atm card, no pin number.

उन्होंने बताया कि एटीएम क्लोनिंग जैसे फ्रॉड के लिए कार्ड के पीछे लगी काले रंग की मैग्‍नेटिक स्ट्रिप मददगार साबित हो रही है। आरबीआई के निर्देशों के मुताबिक सभी पुराने कार्ड बदल कर बायोमीट्रिक कार्ड जारी किए जाएंगे।

ये निर्देश सभी बैंकों के लिए लागू होंगे। उन्होंने कहा कि यूको बैंक ने भी इसकी तैयारी कर ली है। दिसंबर 2015 के अंत तक सभी बैंकों को इन्हें बदलने के निर्देश जारी हुए हैं। यूको बैंक के प्रबंधक सुरेंद्र सिंह का कहना है कि बैंक आधिकारिक जानकारी के लिए ग्राहक के रजिस्टर्ड फोन नंबर पर संदेश भेजता है। लिहाजा ग्राहकों से आग्रह है कि किसी तरह की संदिग्ध कॉल के झांसे में न आएं।

बिना कार्ड के ही कर डाली दूसरों के पैसों से शॉपिंग

bank will provide new atm card, no pin number.

हिमाचल ऊना जिला मुख्यालय स्थित यूको बैंक के खातों से लाखों रुपये मीलों दूर ब्राजील से उड़ाने का सनसनीखेज मामला आया है। लोगों के पास उनके एटीएम कार्ड मौजूद है लेकिन मीलों दूर उनके खाते से पैसे निकाल लिए गए।बैंक के आईटी विंग की जांच में खुलासा हुआ है कि एटीएम का क्लोन बनाकर शॉपिंग की गई है। बैंक प्रबंधन ने इसकी शिकायत पुलिस को सौंप दी है।

वहीं, जिन खातों से पैसे उड़ाए गए हैं उनकी संख्या 9 से बढ़कर 23 पहुंच गई है। इन खातों से कुल 3.60 लाख रुपये गायब हुए हैं। ज्यादातर खातों से राशि 9 और 10 मई के बीच ब्राजील के विभिन्न शहरों में कार्ड स्वैप के जरिये निकाली गई है। जबकि एक खाते से 10 मई को शॉपिंग हुई है।

शातिरों ने केवल उन्हीं खातों को निशाना बनाया है, जिन उपभोक्ताओं के पास एटीएम कार्ड हैं। सभी 23 खाताधारकों के एटीएम कार्ड की क्लोनिंग कर नए कार्ड बनाए गए हैं, जिनके सहारे इस हाईप्रोफाइल ठगी को अंजाम दिया है। इसका खुलासा यूको बैंक के आईटी विंग धर्मशाला के सीनियर मैनेजर राजेश कुमार ने जांच के बाद किया है।

उन्होंने बताया कि पूरी राशि ब्राजील की राजधानी ब्राजिलिया और दो अन्य शहरों नोवास और फार्टालिजा में पास मशीन पर कार्ड को स्वैप करके ही निकाली गई है। एटीएम कार्ड की क्लोनिंग के जरिये हैकिंग हुई है। मामला उजागर होने के बाद बैंक प्रबंधन ने ऊना में बने सभी उपभोक्ताओं के 2700 एटीएम ब्लॉक कर दिए हैं। अब उन्हें नए कार्ड जारी होंगे।

ब्राजील जाएगी जांच टीम

bank will provide new atm card, no pin number.

यूको बैंक ऊना के कई खातों में सेंध लगाकर हुई हाईटेक ठगी के मामले में बैंक की टीम ब्राजील जाने की तैयारी में है। बैंक प्रबंधन ने पुलिस में मामला दर्ज करवा दिया है। सूत्र बताते हैं कि अब बैंक की टीम पुलिस की मदद से ब्राजील सरकार से मामला उठाएगी। मामले की जांच को पहुंचे यूको बैंक के आईटी विंग के सीनियर मैनेजर राजेश कुमार ने भी माना कि अगर जरूरी हुआ तो बैंक की टीम ब्राजील रवाना हो सकती है। इस बारे में उच्च अधिकारियों से सलाह की जाएगी।

हाईप्रोफाइल ठगी मामले की जांच कर रहे बैंक के आईटी विंग के सीनियर मैनेजर ने बताया कि जांच में पता चला रहा है कि होटल ऑटो पोस्टो वे पार्क ब्राजीलिया और वेस्ट फॉल नाम के फॉर्टालिजा के मॉल में शॉपिंग हुई है। इन जगहों पर ही एटीएम कार्ड को स्वैप कर शॉपिंग के लिए प्रयोग किया है।

बैंक वीजा और स्विच कंपनियों से लेगा मदद

बैंकों को एटीएम कार्ड उपलब्ध करवाने वाली वीजा और स्विच कंपनियों से यूको बैंक इस फ्रॉड की जांच में मदद लेगा। इससे एटीएम कार्ड से संबंधित कई जानकारियां उपलब्ध हो सकेंगी और मामले को सुलझाने में काफी मदद मिलेगी।

2700 एटीएम कार्ड ब्लॉक कर दिए

bank will provide new atm card, no pin number.

यूको बैंक के खाते हैक होने की सूचना मिलते ही बैंक प्रबंधन हरकत में आ गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए बैंक के आईटी विंग ने आनन-फानन में ऊना बैंक के 2700 उपभोक्ताओं के एटीएम कार्ड ब्लॉक कर दिए।

इनमें बैंक स्टाफ के एटीएम कार्ड भी शामिल हैं। उधर, कार्ड ब्लॉक होने से परेशान कई उपभोक्ता बैंक प्रबंधन के पास शिकायतें लेकर भी पहुंचे। लेकिन कार्ड ब्लॉक होने के कारणों का पता लगने के बाद ये उपभोक्ता लौट गए।

धर्मशाला से पहुंचे आईटी विभाग के सीनियर मैनेजर राजेश कुमार ने बताया कि बैंक के लगभग 2700 उपभोक्ताओं के एटीएम ब्लॉक किए गए हैं। उन्होंने बताया कि सभी उपभोक्ताओं को तीन दिन के भीतर नए सिरे से एटीएम कार्ड उपलब्ध करवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि बैंक के पास सारा स्टॉक उपलब्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed