फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   bank Strike: Work will be affected in public sector banks for four days

हड़ताल: सरकारी क्षेत्र के बैंकों में चार दिन प्रभावित रहेगा कामकाज, जानें पूरा मामला

Wed, 23 Mar 2022 10:03 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 23 Mar 2022 10:03 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश राज्य बैंक कर्मचारी फेडरेशन के महासचिव प्रेम वर्मा ने बताया कि इस हड़ताल में सार्वजनिक क्षेत्र के सभी बैंक कर्मचारियों के संगठन शामिल होंगे। राष्ट्रीय यूनियन के आह्वान पर दो दिवसीय हड़ताल होगी। 

विज्ञापन
bank Strike: Work will be affected in public sector banks for four days
बैंकों की हड़ताल(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बैंकों के निजीकरण के विरोध में 28 और 29 मार्च को प्रदेश के सरकारी क्षेत्र के बैंकों में हड़ताल रहेगी। हिमाचल प्रदेश राज्य बैंक कर्मचारी फेडरेशन के महासचिव प्रेम वर्मा ने बताया कि इस हड़ताल में सार्वजनिक क्षेत्र के सभी बैंक कर्मचारियों के संगठन शामिल होंगे। राष्ट्रीय यूनियन के आह्वान पर दो दिवसीय हड़ताल होगी। 26 और 27 मार्च को बैंकों में अवकाश रहेगा। 26 मार्च को माह के चौथे शनिवार की छुट्टी रहेगी। 27 मार्च को रविवार है। ऐसे में प्रदेश में चार दिन तक बैंकों से जुड़ा कामकाज प्रभावित रहेगा। लोगों के पास बैंकों से संबंधित काम करवाने के लिए 25 मार्च तक का समय है। उधर, प्रदेश के सहकारी और निजी बैंकों में हड़ताल नहीं होगी। यहां कामकाज जारी रहेगा।

विज्ञापन


28 मार्च को मिड डे मील की वैकल्पिक व्यवस्था में जुटा विभाग
उधर, प्रदेश के सरकारी स्कूलों में मिड डे मील बनाने के लिए कार्यरत वर्कर 28 मार्च को हड़ताल पर जाएंगे। सीटू से संबंधित वर्कर यूनियन का हड़ताल को लेकर नोटिस मिलने के बाद प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय वैकल्पिक व्यवस्था करने में जुट गया है। शिक्षा निदेशक डॉ. पंकज ललित की ओर से बुधवार को सभी जिला उपनिदेशकों को पत्र जारी कर 28 मार्च को वर्करों की हड़ताल के चलते मिड डे मील की व्यवस्था को बनाए रखने के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस दिन के लिए भोजन बनाने को स्कूल स्तर पर व्यवस्था की जाएगी। सभी बच्चों का भोजन उपलब्ध करवाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed