{"_id":"c9ab57fee88c8f4c1b989f84671e94c6","slug":"bank-strike-on-12-november-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं होंगे काम, बैंक में आज रहेगी हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं होंगे काम, बैंक में आज रहेगी हड़ताल
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 12 Nov 2014 09:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेतन वृद्धि की मांग को लेकर बुधवार को बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। राजधानी शिमला में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया समेत सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में कोई कामकाज नहीं होगा। पंजाब नेशनल बैंक की लिफ्ट शाखा के बाहर सुबह साढ़े दस बजे कर्मचारी प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
एचपी बैंक इंप्लाइज फेडरेशन के सचिव नरेंद्र वर्मा ने बताया है कि सोमवार को हुई बातचीत में इंडियन बैंक एसोसिएशन 11 फीसदी वेतन वृद्धि की पेशकश के पुराने रुख पर अड़ा रहा वहीं यूनियन ने अपनी मांग को कम कर 23 फीसदी कर दिया लेकिन बातचीत बेनतीजा रही।
विज्ञापन
इसके चलते 12 नवंबर को राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। बुधवार को शहर के सभी बैंकों के कर्मचारी विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे। उधर, बैंक कर्मियों की हड़ताल के चलते बुधवार को बैंकों में नकदी निकासी, जमा और चेक क्लियरेंस प्रक्रिया बाधित रहेगी हालांकि एटीएम के जरिये लोग पैसा निकलवा सकेंगे।
विज्ञापन