{"_id":"b0231e4c683146805cafc5c88d7ddea4","slug":"bank-strike-after-25-febrary-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निपटा लीजिए सारे काम, 25 से बंद रहेंगे बैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निपटा लीजिए सारे काम, 25 से बंद रहेंगे बैंक
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 15 Feb 2015 03:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आल इंडिया बैंक इंपलाइज एसोसिएशन के तत्वावधान में बैंकर्स 25 फरवरी से चार दिन की हड़ताल कर रहे हैं। ऑल इंडिया बैंक स्ट्राइक में 28 फरवरी तक बैंकर्स विभिन्न मांगों को लेकर जिला मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन बैंक कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर होगा। कर्मचारियों की कमी के कारण अत्यधिक बोझ तले काम कर रहे कर्मचारियों की समस्याओं के अलावा वेतन विसंगति और पेंशन से संबंधित मांगे शामिल हैं।
विज्ञापन
बैंक कर्मचारी इस साल पहले भी हड़ताल की चेतावनी दे चुके थे मगर बाद में मांगें पूरी होने का आश्वासन मिलने के बाद हड़ताल की कॉल वापस ली गई थी। मगर अब फिर से हड़ताल की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
ऐसे में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। लेनदेन का काम इन चार दिनों में ठप रहेगा। बाकी काम भी नहीं हो सकेंगे। ऐसे में यदि आप भी बैंक का कोई काम करने जा रहे हैं तो 25 फरवरी से पहले ही निपटा लें।
बैंक की ओर से हड़ताल को लेकर जल्द ही अंतिम सूचना भी जारी की जानी है।