फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Bank employees today and tomorrow on strike in himachal pradesh

बैंक कर्मचारी आज से दो दिन की हड़ताल पर, बढ़ीं लोगों की मुश्किलें

Wed, 09 Jan 2019 12:04 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 09 Jan 2019 12:04 PM IST
विज्ञापन
Bank employees today and tomorrow on strike in himachal pradesh

बैंकों के विलय के विरोध में आज से प्रदेश में हजारों बैंक कर्मचारी दो दिन की हड़ताल पर हैं। कई बैंक यूनियनें हड़ताल के समर्थन में हैं। हड़ताल के चलते मंगलवार को कई बैंकों पर ताले लटके। जबकि कई बैंकों में स्टाफ की कमी रही।

विज्ञापन


कर्मचारियों की हड़ताल के चलते कामकाज प्रभावित हुआ। हड़ताल से ग्राहकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा में विजया बैंक और देना बैंक के विलय के विरोध में बैंक यूनियनें हड़ताल कर रही हैं। बीते बीस दिनों के दौरान तीसरी बार बैंक कर्मचारी हड़ताल पर जा रहे हैं।
विज्ञापन


इससे पहले 21 और 26 दिसंबर को भी केंद्र सरकार के खिलाफ बैंक कर्मचारी हड़ताल कर चुके हैं। हिमाचल प्रदेश बैंक इंप्लाइज फेडरेशन (एआईबीईए) के महासचिव प्रेम वर्मा ने बताया कि मंगलवार और बुधवार को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल में फाइनेंशियल सेक्टर की कई यूनियनें शामिल होंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन बैंक यूनियनों ने किया हड़ताल का समर्थन

Bank employees today and tomorrow on strike in himachal pradesh

ऑल इंडिया बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन, ऑल इंडिया इंश्योरेंस इंप्लाइज एसोसिएशन, जनरल इंश्योरेंस एंप्लाइज ऑल इंडिया एसोसिएशन, बैंक इंप्लाइज फेडरेशन ऑफ  इंडिया, ऑल इंडिया एलआईसी एंप्लाइज फेडरेशन, नेशनल फेडरेशन ऑफ  आरआरबी इंप्लाइज, ऑल इंडिया ग्रामीण बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन, ऑल इंडिया ग्रामीण बैंक इंप्लाइज कांग्रेस, नेशनल कंफेडरेशन ऑफ  आरआरबी इंप्लाइज, नेशनल फेडरेशन ऑफ  आरआरबी आफिसर, ऑल इंडिया ग्रामीण बैंक आफिसर एसोसिएशन, ऑल इंडिया ग्रामीण बैंक ऑफिसर कांग्रेस, ऑल इंडिया रिजर्व बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन, ऑल इंडिया रिजर्व बैंक वर्कर्स फेडरेशन और ऑल इंडिया नाबार्ड इंप्लाइज एसोसिएशन ने हड़ताल का समर्थन किया है। उन्होंने बताया कि हड़ताल के दौरान पूरे प्रदेश में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed