{"_id":"62b496d50106c87ae9601bf8","slug":"bank-employees-strike-proposed-on-june-27-postponed","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bank Employees Strike Postponed: बैंक कर्मियों की 27 जून को प्रस्तावित हड़ताल स्थगित, बैठक में हुआ फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bank Employees Strike Postponed: बैंक कर्मियों की 27 जून को प्रस्तावित हड़ताल स्थगित, बैठक में हुआ फैसला
Thu, 23 Jun 2022 10:08 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 23 Jun 2022 10:08 PM IST
सार
गुरुवार को दिल्ली में चीफ लेबर कमिश्नर के साथ हुई बैठक में इंडियन बैंक एसोसिएशन बैंक कर्मियों की मांगों पर बातचीत के लिए तैयार हो गई है।
विज्ञापन
बैंक कर्मियों की हड़ताल स्थगित(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने सहित अन्य मांगों को लेकर बैंक कर्मियों की 27 जून को प्रस्तावित हड़ताल स्थगित हो गई है। गुरुवार को दिल्ली में चीफ लेबर कमिश्नर के साथ हुई बैठक में इंडियन बैंक एसोसिएशन बैंक कर्मियों की मांगों पर बातचीत के लिए तैयार हो गई है।
विज्ञापन
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ऑफिसर एसोसिएशन के उप महासचिव नरेंद्र चौहान और बैंक इंप्लाइज फेडरेशन के महासचिव प्रेम वर्मा ने बताया कि सीएलसी की मध्यस्थता के बाद आईबीए बैंक कर्मियों की मांगों पर चर्चा के लिए तैयार हो गई है।
विज्ञापन
एक जुलाई को बैठक में बैंक कर्मियों की मांगों पर चर्चा होगी। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने, पांच दिवसीय बैंकिंग, पेंशन के पुन: निर्धारण सहित बैंक कर्मियों की लंबित मांगों को लेकर 27 जून को हड़ताल पर जाने का फैसला लिया था।
विज्ञापन