निपटा लें काम, पूरा हफ्ता बंद रहेंगे सरकारी बैंक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार के बाद लगभग पूरा सप्ताह बैंकों में छुट्टी रहेगी जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। यहां तक की एटीएम में भी नकदी की कमी हो सकती है। मंगलवार 31 मार्च को वित्त वर्ष का अंतिम दिन है। इस वजह से नकदी जमा, निकासी आदि जैसे सामान्य कामकाज के लिए बैंकों के काउंटर बंद रह सकते हैं।
हालांकि रिजर्व बैंक ने इसके लिए कुछ दिशा निर्देश दिए हैं। इनके तहत करदाताओं के लिए बैंक सोमवार को पूरे दिन और मंगलवार को रात आठ बजे तक खुले रहेंगे। पहली अप्रैल को वार्षिक लेखाबंदी रहेगी। दो अप्रैल को महावीर जयंती और तीन अप्रैल को गुड फ्राइडे के मौके पर कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
चार अप्रैल को आधे दिन के लिए खुलेंगे बैंक
चार अप्रैल को शनिवार होने के कारण बैंक आधे दिन के लिए खुलेंगे और फिर रविवार को साप्ताहिक अवकाश रहेगा। अवकाश के दिन बैंक एटीएम में पैसे नहीं डालते और इसलिए हो सकता है कि एटीएम में भी नकदी की कमी हो जाए। इसलिए आप अपने काम को आज ही निपटा लें।
आरबीआई का कहना है कि आज के तकनीकी युग में लोगों को इस लंबी छुट्टी से कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। आरबीआई के डिप्टी गर्वनर एसएस मुंद्रा ने भी कुछ दिन पहले कहा था कि नेटबैकिंग, एटीएम डेबिट और क्रेडिट कार्ड के जमाने में लोगों को इस तरह की दिक्कत नहीं होनी चाहिए।