फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Ban on Mobile in Himachal Colleges Now.

हिमाचल में स्कूलों के बाद अब कॉलेजों में भी लगी मोबाइल पर पाबंदी

Thu, 18 May 2017 10:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 18 May 2017 10:17 AM IST
विज्ञापन
 Ban on Mobile in Himachal Colleges Now.

हिमाचल में स्कूलों के बाद अब सरकारी डिग्री कॉलेजों में भी मोबाइल फोन के सार्वजनिक इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई है। शिक्षक स्टाफ रूम और विद्यार्थी स्पेशल जोन में ही मोबाइल का इस्तेमाल कर सकेंगे। विद्यार्थियों के लिए कॉलेज परिसर में स्पेशल जोन बनाए जाएंगे।

विज्ञापन


वाईफाई से जुड़े कॉलेजों में सोशल नेटवर्किंग साइटों को भी बंद किया जाएगा। बुधवार को राजधानी शिमला में ‘उच्च शिक्षा के समक्ष चुनौतियां’ विषय पर आयोजित सेमिनार की अध्यक्षता करते हुए प्रधान सचिव शिक्षा आरडी धीमान ने प्रिंसिपलों को इन आदेशों पर सख्ती से पालन के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर कक्षाओं या परिसर में किसी सार्वजनिक स्थान पर शिक्षक या विद्यार्थी मोबाइल का इस्तेमाल करते हुए पाए गए तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। धीमान ने कहा कि कई कॉलेजों में फ्री वाईफाई सुविधा का गलत इस्तेमाल हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

सोशल नेटवर्किंग साइट्स के इस्तेमाल पर लगेगी पाबंदी

 Ban on Mobile in Himachal Colleges Now.

वाईफाई सुविधा दे रही कंपनियों से बात कर जल्द ही सोशल नेटवर्किंग साइटों को बंद किया जाएगा। कॉलेजों में मोबाइल पर रोक के पीछे दलील दी गई है कि परिसर में बैठकर कई विद्यार्थी मोबाइल पर बातचीत या फिर सोशल नेटवर्किंग साइटों में व्यस्त रहते हैं।

विशेष जोन होंगे तो विद्यार्थी मोबाइल पर बात करने के अलावा पढ़ाई के मकसद से इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed