फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Ban on meetings, sit-ins and demonstrations at 10 identified locations in the city

Shimla News: शहर के 10 चिह्नित स्थलों पर बैठक, धरना प्रदर्शन पर रोक

Sat, 04 Oct 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Ban on meetings, sit-ins and demonstrations at 10 identified locations in the city
शिमला। शहर में दस चिह्नित स्थानों पर धरना-प्रदर्शन और सार्वजनिक बैठक करने पर रोक लग गई है। जिला दंडाधिकारी अनुपम कश्यप ने शनिवार को इस बारे में आदेश जारी कर दिए हैं। शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए छोटा शिमला से रिज और कैनेडी हाउस तक, रेंडेजवॉयस रेस्तरां से रिवोली सिनेमा तक 150 मीटर दूरी तक, स्कैंडल प्वाइंट से कालीबाड़ी मंदिर, छोटा शिमला गुरुद्वारा से लिंक रोड छोटा शिमला कसुम्पटी सड़क, छोटा शिमला चौक से राजभवन से ओक ओवर तक, छोटा शिमला गुरुद्वारा से सटी सीढि़यों और पैदल रास्ता जो कसुम्पटी सड़क की ओर जाता है के आसपास प्रदर्शन पर रोक रहेगी। इसके अलावा कार्टरोड से मजीठा हाउस लिंक रोड तक, एजी कार्यालय से कार्टरोड, सीपीडब्ल्यूडी कार्यालय से चौड़ा मैदान, उपायुक्त कार्यालय के बाहर पुलिस गुमटी से लोअर बाजार की ओर 50 मीटर की दूरी तक सभी स्थलों पर बैठक करने, जुलूस और रैलियां निकालने, प्रदर्शन करने, नारे लगाने, बैंड बजाने और अपराध की मंशा से हथियार के रूप में इस्तेमाल की जाने वाली वस्तुओं को ले जाने पर रोक लगाई गई है। यह आदेश पुलिस, अर्धसैनिक और सैन्य कर्मियों पर लागू नहीं होगा। यह आदेश दो महीने की अवधि के लिए प्रभावी रहेगा। आदेशों का उल्लंघन नियमानुसार दंडनीय होगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article