बड़ी खबर: इन वाहनों के रोहतांग जाने पर लगी पाबंदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल रोहतांग से अब निर्धारित वजन वाले वाहन ही गुजरेंगे। मनाली-रोहतांग सड़क पर निर्धारित वजन से अधिक भार वाले वाहन चल रहे हैं। सरकार ने ट्रकों का 9 टन भार पास किया है, जबकि इस सड़क से 10 टन और इससे अधिक भार वाले ट्रकों तथा ट्रालों की आवाजाही हो रही है। ऐसे में वाहनों से निकलने वाले धुएं से बर्फ काली हो रही है।
पर्यटन स्थल भी प्रदूषित हो रहा है। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेशों के बाद परिवहन विभाग ने मनाली में (वे इन मोशन) इलेक्ट्रॉनिक मशीन लगाने का फैसला लिया है। परिवहन विभाग ने यह मशीन लगाने के लिए निविदाएं आमंत्रित की हैं। 28 अगस्त को इसकी बिड खोली जाएगी। इसके बाद कंपनी को मनाली में मशीन स्थापित करने के आदेश दिए जाएंगे।
मनाली में उतार लिया जाएगा सामान
ये आदेश ट्रकों और इनसे बड़े वाहनों के लिए जारी किए गए हैं। मनाली से रोहतांग तक चढ़ाई वाला रास्ता है। भार वाले ट्रक पहले गियर में चलते हैं। ऐसे में ट्रकों से निकलने वाला धुआं पर्यटन नगरी को प्रदूषित कर रहा है।
लाहौल, लेह, पांगी, स्पीति आदि क्षेत्रों के लिए रोहतांग होकर जाना पड़ता है। प्रतिदिन इस सड़क से सैकड़ों वाहनों की आवाजाही होती है। सेना के वाहनों से लेकर प्रोजेक्टों का सामान इस सड़क से होकर जाता है। सरकार की मानें तो जिस ट्रक में निर्धारित भार से ज्यादा वजन होगा, उसका सामान मनाली में ही उतार लिया जाएगा। उसके बाद ही वाहन आगे जाएंगे।
परिवहन मंत्री जीएस बाली का कहना है कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेशों का पालन किया जा रहा है। एनजीटी ने रोहतांग के लिए पेट्रोल और डीजल से चलने वाले वाहनों पर प्रतिबंध लगाया है। मनाली से लोड ट्रकों का भार जांचने के लिए मनाली में इलेक्ट्रॉनिक मशीन लगाई जाएगी।