{"_id":"62eea75b63019d12d52da1fd","slug":"baldev-and-nitin-of-nalagarh-himachal-will-play-in-pro-kabaddi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pro Kabaddi: प्रो कबड्डी में खेलेंगे हिमाचल के नालागढ़ के बलदेव और नितिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pro Kabaddi: प्रो कबड्डी में खेलेंगे हिमाचल के नालागढ़ के बलदेव और नितिन
Sat, 06 Aug 2022 11:09 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, नालागढ़ (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, नालागढ़ (सोलन)
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 06 Aug 2022 11:09 PM IST
सार
प्रदेश के नालागढ़ के दभोटा क्षेत्र के दो खिलाड़ियों का चयन प्रो कबड्डी लीग के लिए हुआ है। इसमें दभोटा के खिलाड़ी बलदेव सिंह को गुजरात टाइटन ने 21.50 लाख, जबकि नितिन चंदेल को पिंक पैंथर जयपुर की टीम ने 19.70 लाख रुपये में खरीदा है।
विज्ञापन
नालागढ़ के बलदेव और नितिन ।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ के दभोटा क्षेत्र के दो खिलाड़ियों का चयन प्रो कबड्डी लीग के लिए हुआ है। इसमें दभोटा के खिलाड़ी बलदेव सिंह को गुजरात टाइटन ने 21.50 लाख, जबकि नितिन चंदेल को पिंक पैंथर जयपुर की टीम ने 19.70 लाख रुपये में खरीदा है। बलदेव सिंह को पिछले वर्ष पुनेरी पलटन ने पिछले 60 लाख रुपये में खरीदा था। उससे पहले वह बंगाल वॉरियर से खेला था।
विज्ञापन
दभोटा गांव के युवा खिलाड़ी नितिन चंदेल को पिंक पैंथर ने 19.70 लाख रुपये में खरीदा है। वह पहली बार प्रो कबड्डी खेलेंगे। इससे पहले वह साई हॉस्टल बिलासपुर की टीम में थे। हिमाचल की टीम से उनका चयन नहीं हुआ था और बाद में गोवा की टीम से खेला और शानदार प्रदर्शन करते हुए गोवा के लिए कांस्य पदक जीता। बीबीएन खेल वेलफेयर सोसायटी के महासचिव वरुण नेगी ने इनके चयन की पुष्टि की है। उधर, अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी ने इस बार प्रो कबड्डी लीग में खेलने से मना किया है।
विज्ञापन