फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Bal ram leela by hindu and muslim families.

बाल रामलीला से दो समुदाय दे रहे भाईचारे का संदेश

Wed, 28 Oct 2015 01:25 PM IST
Updated Wed, 28 Oct 2015 01:25 PM IST
विज्ञापन
Bal ram leela by hindu and muslim families.

न हिंदू बनेगा न मुसलमान बनेगा इंसान की औलाद है इंसान बनेगा... की तर्ज पर बिलासपुर शहर के रौड़ा सेक्टर में हिंदू-मुस्लिम समुदाय के बच्चे श्रीराम लीला के माध्यम से भाईचारे का संदेश दे रहे हैं। राम और रहीम में कोई भेद न समझने वाले बच्चे बाल रामलीला में श्रीराम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान और रावण के किरदार निभा रहे हैं।

विज्ञापन


आपसी भाईचारे का संदेश देती इस रामलीला में करीब 35 युवाओं की टीम कार्य कर रही है। खास बात यह है कि पिछले चार वर्षों से लगातार जारी बाल रामलीला में हिंदू और मुस्लिम समुदाय के बच्चों के अभिभावक भी हर संभव सहयोग करते हैं। बाल रामलीला को देखने के लिए रोजाना सैकड़ों दर्शकों की भीड़ जुटती है।
विज्ञापन

रावण का किरदार निभा रहे शहबाज खान

Bal ram leela by hindu and muslim families.

बाल राम नाटक समिति के बैनर तले चल रही इस रामलीला में प्रयोग होने वाले सेट और मुकुट भी युवा स्वयं तैयार करते हैं। रामलीला में राम का किरदार जतिन, लक्ष्मण सौयम, सीता मुकुल, हनुमान आरब खान, रावण शहबाज खान, सुग्रीव शिवम डोगरा, मेघनाद कमल, विश्वामित्र अंकित, अंगद शिवम राणा, केवट कमल कुमार और कुंभकरण का अभिनय अभिषेक निभा रहे हैं। आगामी दो नवंबर तक चलने वाली इस बाल रामलीला के अंतिम दिन शोभा यात्रा निकाली जाएगी।

साथ ही रावण और मेघनाद के पुतले भी जलाए जाएंगे। राम लीला के दूसरे दिन श्री राम जन्म, विश्वामित्र का आश्रम, दशरथ दरबार और ताड़का वध जैसे दृश्यों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। रामलीला में शाहरुख, सुमित शर्मा, राजन शान और संजीव कुमार सहित कई लोग सहयोग कर रहे हैं। समिति के प्रधान युवा अजय कुमार ने बताया कि इस कार्य के लिए क्षेत्र के लोगों से चंदा लिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed