फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   bail to accused by court

Shimla News: हमला करने के मामले में गिरफ्तार युवक को मिली जमानत

Sat, 22 Nov 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
bail to accused by court
शिमला। जिला अदालत ने हमला करने, धमकाने और जातिसूचक गालियां देने के आरोप में गिरफ्तार अनिल शर्मा को नियमित जमानत दे दी है। अदालत ने 27 अक्तूबर को दी गई अंतरिम जमानत को बरकरार रखते हुए कहा कि अब पुलिस को आरोपी की हिरासत की आवश्यकता नहीं है और जांच लगभग पूरी हो चुकी है। यह मामला 21 अक्तूबर 2025 को ठियोग थाना क्षेत्र में दर्ज हुआ था। शिकायतकर्ता विद्यासागर ने आरोप लगाया था कि अनिल शर्मा अपने एक साथी के साथ घर में घुस आया और बेसबॉल बैट, थप्पड़ व मुक्कों से हमला किया तथा जातिसूचक जातिसूचक गालियां व धमकी दी। शिकायतकर्ता और पुलिस ने जमानत का विरोध किया, लेकिन अदालत ने पाया कि गवाहों को प्रभावित करने की आशंका का कोई ठोस आधार नहीं है। कोर्ट ने शर्तों के साथ जमानत मंजूर करते हुए निर्देश दिया कि आरोपी न गवाहों से संपर्क करेगा, न साक्ष्यों से छेड़छाड़ करेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed