फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Bahti community bans DJ in wedding ceremonies, know the whole matter

Sirmour News: बाहती समुदाय ने शादी समारोह में डीजे पर लगाया प्रतिबंध, जानें पूरा मामला

Tue, 17 Oct 2023 12:12 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 17 Oct 2023 12:12 PM IST
सार

बैठक में शादी समारोह में डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया। अध्यक्ष नंदलाल परवाल और चेयरमैन सुभाष चौधरी ने कहा कि डीजे से शादी में आए बुजुर्ग और हृदय के रोगियों को परेशान होना पड़ता है।

विज्ञापन
Bahti community bans DJ in wedding ceremonies, know the whole matter
बाहती विकास युवा मंच - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाहती विकास युवा मंच ने पांवटा के हीरपुर में 23वां स्थापना दिवस मनाया। इसमें गांवों में गठित कमेटियों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। इसकी अध्यक्षता महासभा के अध्यक्ष नंदलाल परवाल ने की। बैठक में शादी समारोह में डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया। अध्यक्ष नंदलाल परवाल और चेयरमैन सुभाष चौधरी ने कहा कि डीजे से शादी में आए बुजुर्ग और हृदय के रोगियों को परेशान होना पड़ता है।

विज्ञापन


ऐसे रोगी शादी में आने से ही गुरेज कर रहे हैं। इसलिए शादी समारोह में डीजे बजाने पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया। बैठक में युवाओं को नशे से दूर रखने के खिलाफ अभियान चलाने, गिरिपार की पंचायतों में युवाओं की कमेटी गठित करने का भी निर्णय लिया गया। इसके लिए दाताराम चौधरी को प्रभारी नियुक्त किया गया और फूलपुर पंचायत में नीम चंद को प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई।इस अवसर पर भजन सिंह चौधरी, सुभाष चौधरी, रविंद्र कुमार, दर्शन लाल, सुखविंद्र आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed