अर्की भाजपा में भी बगावत: गोविंद राम आठ अक्तूबर को भरेंगे नामांकन
भाजपा के पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा ने नामांकन भरने का एलान करते हुए बगावत का बिगुल बजा दिया है। गोविंद अर्की से दो बार भाजपा के विधायक रहे हैं। इस बार उपचुनाव में पार्टी ने रतन पाल को टिकट सौंपा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के अर्की में सियासी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। कांग्रेस के बाद अब भाजपा में भी बगावत खुलकर सामने आ गई है। भाजपा के पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा ने नामांकन भरने का एलान करते हुए बगावत का बिगुल बजा दिया है। गोविंद अर्की से दो बार भाजपा के विधायक रहे हैं। इस बार उपचुनाव में पार्टी ने रतन पाल को टिकट सौंपा है। गोविंद राम ने अपने सोशल मीडिया पेज पर लिखा- अर्की की देवतुल्य जनता के आशीर्वाद से शुक्रवार सुबह 9.30 बजे नामांकन भरूंगा। उल्लेखनीय है कि बीते दिनों अर्की उपचुनाव प्रभारी डॉ. राजीव बिंदल, सह प्रभारी डॉ. राजीव सैजल सहित अन्य नेताओं ने अर्की में बैठक की थी।
लेकिन गोविंद राम ने उस बैठक से भी किनारा कर लिया था। गोविंद राम शर्मा ने कहा कि उन्होंने वर्षों से पार्टी और अर्की की जनता की सेवा की है। जनता की मांग पर ही वह चुनावी मैदान में कूदने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि जिला परिषद सदस्य व भाजपा नेता आशा परिहार, जिला परिषद सदस्य अमर सिंह ठाकुर सहित कई बड़े नेता उनके साथ हैं। सूत्रों की मानें तो कांग्रेस से नाराज धड़ा भी उनके खेमे में जा सकता है, जिससे अब अर्की में होने वाला उपचुनाव बहुत ही दिलचस्प रहने वाला है।