{"_id":"615f09ca8ebc3e626a6f749d","slug":"bagawat-in-arki-bjp-too-govind-ram-will-file-nomination-on-october-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"अर्की भाजपा में भी बगावत: गोविंद राम आठ अक्तूबर को भरेंगे नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अर्की भाजपा में भी बगावत: गोविंद राम आठ अक्तूबर को भरेंगे नामांकन
Thu, 07 Oct 2021 08:23 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, अर्की/सोलन
अमर उजाला नेटवर्क, अर्की/सोलन
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 07 Oct 2021 08:23 PM IST
सार
भाजपा के पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा ने नामांकन भरने का एलान करते हुए बगावत का बिगुल बजा दिया है। गोविंद अर्की से दो बार भाजपा के विधायक रहे हैं। इस बार उपचुनाव में पार्टी ने रतन पाल को टिकट सौंपा है।
विज्ञापन
भाजपा के पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा(फाइल)
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के अर्की में सियासी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। कांग्रेस के बाद अब भाजपा में भी बगावत खुलकर सामने आ गई है। भाजपा के पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा ने नामांकन भरने का एलान करते हुए बगावत का बिगुल बजा दिया है। गोविंद अर्की से दो बार भाजपा के विधायक रहे हैं। इस बार उपचुनाव में पार्टी ने रतन पाल को टिकट सौंपा है। गोविंद राम ने अपने सोशल मीडिया पेज पर लिखा- अर्की की देवतुल्य जनता के आशीर्वाद से शुक्रवार सुबह 9.30 बजे नामांकन भरूंगा। उल्लेखनीय है कि बीते दिनों अर्की उपचुनाव प्रभारी डॉ. राजीव बिंदल, सह प्रभारी डॉ. राजीव सैजल सहित अन्य नेताओं ने अर्की में बैठक की थी।
विज्ञापन
लेकिन गोविंद राम ने उस बैठक से भी किनारा कर लिया था। गोविंद राम शर्मा ने कहा कि उन्होंने वर्षों से पार्टी और अर्की की जनता की सेवा की है। जनता की मांग पर ही वह चुनावी मैदान में कूदने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि जिला परिषद सदस्य व भाजपा नेता आशा परिहार, जिला परिषद सदस्य अमर सिंह ठाकुर सहित कई बड़े नेता उनके साथ हैं। सूत्रों की मानें तो कांग्रेस से नाराज धड़ा भी उनके खेमे में जा सकता है, जिससे अब अर्की में होने वाला उपचुनाव बहुत ही दिलचस्प रहने वाला है।
विज्ञापन