फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Baddi's sweet seller cheated Rs 3,000 by posing as a fake police officer, know the whole matter

Himachal: नकली पुलिस अधिकारी बनकर बद्दी के मिठाई विक्रेता से 3,000 रुपये की ठगी, जानें पूरा मामला

Wed, 06 Dec 2023 06:58 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 06 Dec 2023 06:58 PM IST
सार

सोलन जिले के बद्दी के हाउसिंग बोर्ड फेस-01 में एक दुकानदार से नकली पुलिस अधिकारी बनकर एक युवक ने 3,000 रुपये ठग लिए। 

विज्ञापन
Baddi's sweet seller cheated Rs 3,000 by posing as a fake police officer, know the whole matter
ठगी (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बद्दी के हाउसिंग बोर्ड फेस-01 में एक दुकानदार से नकली पुलिस अधिकारी बनकर एक युवक ने 3,000 रुपये ठग लिए। व्यक्ति को जब तक लूट होने का पता चला तब तक युवक फरार हो चुका था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार हाउसिंग बोर्ड स्थित एक मिठाई विक्रेता के पास एक युवक पुलिस की वर्दी में आया। उसने कहा कि उसके साहब ने एक दुकान से शॉपिंग की है, उसकी गूगल पे से ऑनलाइन पेमेंट नहीं हो रही। इसलिए आप मुझे 3000 रुपये नगद दे दो। मैं आपको थोड़ी देर में गूगल पे करता हूं।

विज्ञापन


मिठाई विक्रेता ने सोचा कि युवक पुलिस अधिकारी है और उसे तुरंत पैसे दे दिए। काफी देर तक जब युवक नहीं आया तो दुकानदार को ठगी को अहसास हुआ। उसने इस बारे में आसपास के दुकानदारों को यह बात बताई, तो उसे पता चला कि बीते कुछ दिनों से क्षेत्र में युवक पुलिस अधिकारी की वर्दी पहनकर घूम रहा है और इसी तरह लोगों से ठगी कर रहा है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले एक दूध बेचने वाले से भी युवक ने 2,000 रुपये ठग लिए थे। उसने भी इसकी शिकायत पुलिस को दी है। उधर, जिला पुलिस अधीक्षक एसपी मोहित चावला ने बताया कि ऐसा मामला ध्यान में आया है। बद्दी के थाना प्रभारी को जांच का जिम्मा सौंपा है। थाना प्रभारी राकेश राय ने बताया कि जांच जारी है। जल्द पुलिस आरोपी को पकड़ लेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed