Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Baddi Fire: Unable to jump from the third floor, they hid in toilets to save their lives, four women lost thei

Baddi Fire: तीसरी मंजिल से कूद नहीं पाईं तो जान बचाने छिप गईं शौचालयों में, दम घुटने से गई चार महिलाओं की जान

Sun, 04 Feb 2024 11:36 AM IST
Krishan Singh ओमपाल सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी,बद्दी(सोलन)
ओमपाल सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी,बद्दी(सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Sun, 04 Feb 2024 11:36 AM IST
सार

चारों महिलाएं तीसरी मंजिल से कूदने का साहस नहीं जुटा पाईं और दो महिलाएं एक कोने के शौचालय और दो अन्य दूसरे कोने में बने शौचालय में छिप गईं।

विज्ञापन
Baddi Fire: Unable to jump from the third floor, they hid in toilets to save their lives, four women lost thei
झाड़माजरी में औद्योगिक इकाई में आग - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल  के सोलन के झा़ड़माजरी में परफ्यूम फैक्टरी में शनिवार को चार शव मिले। चारों महिलाएं हैं। बीते दिन ये महिला कामगार तीसरी मंजिल में काम कर रही थीं। चारों महिलाएं तीसरी मंजिल से कूदने का साहस नहीं जुटा पाईं और दो महिलाएं एक कोने के शौचालय और दो अन्य दूसरे कोने में बने शौचालय में छिप गईं। मगर उन्हें क्या पता था कि आग की तपिश व धुएं से बचना मुश्किल होगा। चारों महिलाओं ने शौचालय में ही दम तोड़ दिया। हालात ऐसी थी कि इनके शव तक पहचानना मुश्किल हो गया था। आग की तपिश से इनके कपड़े भी बदन पर बुरी तरह से चिपके हुए थे। प्रारंभिक जांच में दम घुटने और जलने से इनकी मौत हो हुई है। जानकारी के अनुसार कंपनी में दोपहर के भोजन के बाद सभी कामगार अपने-अपने फ्लोर पर जाकर काम में लग गए।

विज्ञापन


10 मिनट बाद पहली मंजिल पर अचानक स्टोर में आग लग गई। कामगारों के अनुसार ठंड के चलते केमिकल के ड्रम को हीटिंग दी रही थी जिसके चलते आग लगी। जिस समय आग लगी ग्राउंड फ्लोर व पहली मंजिल के कामगार आसानी से कूद गए लेकिन दूसरी व तीसरी मंजिल की 8 महिला कामगार साहस नहीं कर पाईं और अपनी जान बचाने के लिए चार महिला कामगार तीसरी मंजिल में दोनों ओर बने शौचालयों में छिप गईं।एनडीआरएफ की टीम ने शनिवार दोपहर 12:00 बजे से सर्च अभियान तो शुरू किया लेकिन कंपनी के भीतर तेज तापमान होने से अंदर नहीं जा पाए। शौचालय बाहर की ओर से थे। जैसे ही दोनों ओर से शौचालय तोड़े गए तो चार शव मिले। इन सभी चारों शवों को नालागढ़ अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। शवों में कामगारों को कपड़े भी चिपके हुए थे। परिजनों से चार में से तीन की शिनाख्त कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed