{"_id":"615b27188ebc3e61e77dea51","slug":"baby-found-on-the-steps-of-shiva-temple-in-solan-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलन: शिव मंदिर की सीढ़ियों पर मिला शिशु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन: शिव मंदिर की सीढ़ियों पर मिला शिशु
Mon, 04 Oct 2021 09:39 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, सोलन
अमर उजाला नेटवर्क, सोलन
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 04 Oct 2021 09:39 PM IST
सार
पुलिस ने शिशु को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार विजय शर्मा पुत्र भीम दत्त शर्मा निवासी शिव मंदिर कोटलानाला सोलन ने पुलिस को बयान दिया कि जब वे अपने घर से घूमने निकले तो सुबह के समय प्राचीन शिव मंदिर हिम भवन कोटला नाला पहुंचे। वहां मंदिर से बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी।
विज्ञापन
newborn
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर के बाद सोलन में भी मां की ममता शर्मसार हुई है। शिव मंदिर कोटला नाला की सीढ़ियों पर एक मां ने नवजात शिशु को तौलिए में लपेटकर छोड़ दिया। मंगलवार की सुबह जब स्थानीय लोग सैर करने के लिए मंदिर के पास पहुंचे तो नवजात शिशु को सीढ़ियों पर पड़ा देख इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शिशु को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार विजय शर्मा पुत्र भीम दत्त शर्मा निवासी शिव मंदिर कोटलानाला सोलन ने पुलिस को बयान दिया कि जब वे अपने घर से घूमने निकले तो सुबह के समय प्राचीन शिव मंदिर हिम भवन कोटला नाला पहुंचे।
विज्ञापन
वहां मंदिर से बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। जब उन्होंने मंदिर परिसर में जाकर देखा तो वहां एक शिशु तौलिए में लपेटा मिला जो कुछ समय पहले ही पैदा हुआ प्रतीत हो रहा था। इस बीच मंदिर के रास्ते से जाने वाले अन्य लोग भी वहां पर एकत्रित हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शिशु को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर, एएसपी सोलन अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसके लिए क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन