फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Baby feeding room will be built in every bus stand of Himachal, HRTC will start the facility

HRTC News: हिमाचल के हर बस अड्डे में बनेगा बेबी फीडिंग रूम, एचआरटीसी शुरू करेगा सुविधा

Sun, 05 Nov 2023 11:30 AM IST
Krishan Singh विश्वास भारद्वाज, शिमला
विश्वास भारद्वाज, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 05 Nov 2023 11:30 AM IST
सार

 शिमला के टुटीकंडी आईएसबीटी में फीडिंग रूम की सुविधा शुरू कर दी गई है। महिलाएं बच्चों को बेहिचक स्तनपान करवा सकें, इसके लिए प्रदेश के सभी पुराने और नए बन रहे बस अड्डों में फीडिंग रूम बनेंगे। 

विज्ञापन
Baby feeding room will be built in every bus stand of Himachal, HRTC will start the facility
शिमला के टुटीकंडी आईएसबीटी में फीडिंग रूम की सुविधा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) ने बसों में सफर करने वाली महिलाओं के लिए सराहनीय पहल की है। प्रदेश में निगम के सभी बस अड्डों पर महिलाओं को बेबी फीडिंग रूम मुहैया रहेगा। शिमला के टुटीकंडी आईएसबीटी में फीडिंग रूम की सुविधा शुरू कर दी गई है। महिलाएं बच्चों को बेहिचक स्तनपान करवा सकें, इसके लिए प्रदेश के सभी पुराने और नए बन रहे बस अड्डों में फीडिंग रूम बनेंगे। मौजूदा समय में देश के चुनिंदा राज्यों में ही इस तरह की सुविधा उपलब्ध है। सफर के दौरान महिलाओं को सार्वजनिक जगहों पर बच्चों को स्तनपान करवाने में असुविधा होती है।

विज्ञापन


कई बार महिलाओं को छोटे बच्चों के साथ बस अड्डे पर बसों का लंबा इंतजार करना पड़ता है। ऐसी स्थिति में भी महिलाओं को बच्चों को दूध पिलाने के लिए जगह की सुविधा मिलेगी। एचआरटीसी के फीडिंग रूम महिला प्रतीक्षा कक्ष के तौर पर भी इस्तेमाल होंगे। जहां पीने के पानी और शौचालय की सुविधा भी होगी। क्षेत्रीय प्रबंधक शिमला (लोकल) विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि टुटीकंडी आईएसबीटी के डिपार्चर फ्लोर पर फीडिंग रूम की सुविधा शुरू कर दी गई है, जल्द ही पुराने बस अड्डे में भी सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


बसों में सफर करने वाली महिलाओं की सुविधा के लिए सभी बस अड्डों पर बेबी फीडिंग रूम उपलब्ध होंगे। नए बन रहे बस अड्डों में इसके लिए अलग से प्रावधान किया जा रहा है। पुराने बस अड्डों में भी उपयुक्त जगह का चयन कर सुविधा दी जाएगी। सर्वोच्च न्यायालय के भी महिलाओं को सार्वजनिक स्थलों पर ऐसी सुविधा देने के आदेश हैं।- रोहन चंद ठाकुर, प्रबंध निदेशक, एचआरटीसी
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed