फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Baba Balaknath Temple Jakhu will offer bread made of 100 kilos of flour

Shimla News: बाबा बालकनाथ मंदिर जाखू में चढ़ेगा सौ किलो आटे का रोट

Thu, 23 May 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Baba Balaknath Temple Jakhu will offer bread made of 100 kilos of flour
वार्षिकोत्सव पर 26 को लगाया जाएगा भंडारा
विज्ञापन

श्रद्धालुओं के लिए जलेबी और शरबत के 13 स्टाॅल लगेंगे
एचआरटीसी मंदिर के लिए चलाएगा स्पेशल टैक्सियां
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। सिद्ध बाबा बालकनाथ मंदिर जाखू में रविवार को वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दौरान सौ किलो आटे से बने रोट और हलवे का भोग लगाया जाएगा।
मंदिर में सुबह आठ बजे हवन में आहुतियां डाली जाएंगी। सुबह 9:00 बजे ध्वजारोहण होगा। सुबह 9:30 बजे हवन में पूर्णाहुति डाली जाएगी। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए भंडारा लगाया जाएगा। बाबा बालकनाथ मंदिर सभा के अध्यक्ष राकेश कुमार पूरी ने बताया कि भंडारे में श्रद्धालुओं के लिए 13 व्यंजनों के स्टाल लगाए जाएंगे। इसमें भक्तों को जलेबी, आईसक्रीम, फ्रुटक्रीम, टीकी, मोमोज, शरबत, चाउमीन, लस्सी, बेलपुरी, चिप्स, कुरकुरे, शीतलपेय तथा गोलगप्पे शामिल होंगे। मंदिर में कार्यक्रम के उपलक्ष्य पर हिमाचल पथ परिवहन निगम की ओर से स्पेशल टैक्सियां चलाई जाएंगी। लोगों को शहर के छोटा शिमला, संजौली, पुराने बस अड्डे, रिटीज, नवबहार, हाइकोर्ट से टैक्सियों की सुविधा मिलेगी। निगम की ओर से 10 से अधिक टैक्सियों चलाई जाएंगी। सुबह 7:00 से शाम 6:00 बजे तक लोगों को टैक्सी सुविधा मिलेगी। क्षेत्रीय प्रबंधक विनोद शर्मा ने बताया कि जाखू मंदिर में वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य पर स्पेशल टैक्सियां चलाई जाएंगी। 10 से अधिक टैक्सियां चलाई जाएंगी। इसके साथ ही मंदिर के लिए लोगों की भीड़ ज्यादा होने पर टैक्सियों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article