फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   baba balak nath yatra will starts from 29 october.

शुरू हो रही है बाबा बालकनाथ यात्रा, पढ़ें शेड्यूल

Sun, 26 Oct 2014 08:25 PM IST
Updated Sun, 26 Oct 2014 08:25 PM IST
विज्ञापन
baba balak nath yatra will starts from 29 october.

जय बाबा बालक नाथ सेवक मंडल शिमला की ओर से हर साल करवाए जाने वाली बाबा बालक नाथ पैदल यात्रा इस बार 29 अक्तूबर से शुरू होगी। चार दिन की पैदल यात्रा के बाद भक्तों की टोली एक नवंबर को बाबा के धाम दियोटसिद्ध पहुंचेगी।

विज्ञापन


यात्रा के समापन पर 9 नवंबर को शिमला में विशेष पूजा अर्चना होगी। इस मौके पर भंडारा भी लगेगा। शहर के हजारों लोगों को बाबा का भोग बांटा जाएगा। यात्रा में भारी संख्या में शहर के लोग भाग लेंगे।
विज्ञापन


सेवक मंडल के सदस्य गगन शर्मा ने बताया कि 29 अक्तूबर को सुबह पांच बजे गंज मंदिर से यात्रा शुरू होगी।

दो नवंबर को होंगे बाबा के दर्शन

baba balak nath yatra will starts from 29 october.

पहले दिन पैदल यात्रा शिमला से दाड़लाघाट पहुंचेगी और रात्रि प्रवास दाड़लाघाट में ही होगा। दूसरे दिन 30 अक्तूबर को यात्रा दाड़लाघाट से शुरू होकर मारकंडेय मंदिर (जुखाला) पहुंचेगी।

तीसरे दिन 31 अक्तूबर को यात्रा मारकंडेय मंदिर से बरठी (बिलासपुर) पहुंचेगी और पहली नवंबर को यात्रा बरठी से दियोठसिद्ध पहुंचेगी। दो नवंबर को बाबा बालक नाथ के दर्शन किए जाएंगे और इसके बाद यात्रा वापस शिमला लौट जाएगी। श्रद्धालुओं के शिमला लौटने पर गंज मंदिर में विशेष पूजा अर्चना होगी और नौ नवंबर को द्वारकागढ़ (राम बाजार) में भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

मंगलवार को राम बाजार में भंडारा
बाबा बालक नाथ की पैदल यात्रा शुरू होने से पूर्व जय बाबा बालक नाथ सेवक मंडल शिमला की ओर से मंगलवार को राम बाजार में राम मंदिर गेट के पास भंडारा लगाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed