{"_id":"6ab50a55f17af9431d027f01","slug":"ayushi-was-first-in-painting-and-tanmay-anshuman-were-first-in-model-competition-shimla-news-c-19-sml1002-791763-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: चित्रकला में आयुषी और मॉडल \nस्पर्धा में तनमय-अंशुमान प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: चित्रकला में आयुषी और मॉडल स्पर्धा में तनमय-अंशुमान प्रथम
विज्ञापन
विवि में आयोजित स्पर्धाओं में पाया सम्मान
दयानंद स्कूल की निवृति ने हासिल किया दूसरा स्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के पर्यटन एवं आतिथ्य प्रबंधन संस्थान में चल रहे पर्यटन सप्ताह के दूसरे दिन स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए क्विज, चित्रकला और मॉडल निर्माण प्रतियोगिताएं करवाई गईं।
प्रतियोगिताओं में शहर के सात स्कूलों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। चित्रकला में ऑकलैंड हाउस स्कूल की आयुषी पथारिया ने पहला स्थान हासिल किया। दयानंद पब्लिक स्कूल की निवृति दूसरे और एचपीयू मॉडल स्कूल के हेमंत कुमार तीसरे स्थान पर रहे। मॉडल निर्माण प्रतियोगिता में डीएवी महात्मा आनंद स्वामी स्कूल टुटू के तन्मय डोगरा और अंशुमान ने बाजी मारी। केंद्रीय विद्यालय जाखू के चिराग और शिवांग दूसरे स्थान पर रहे। क्विज प्रतियोगिता में डीएवी महात्मा आनंद स्वामी स्कूल टूटू के हर्षिल शर्मा और धैर्य शर्मा प्रथम रहे। एचपीयू मॉडल स्कूल के एकलव्य ठाकुर और सुजल शर्मा ने दूसरा तथा डीएवी लक्कड़ बाजार के निशांत शर्मा और सूर्यांश ने तीसरा स्थान हासिल किया। कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक प्रो. नितिन व्यास समेत शिक्षक मौजूद रहे। संवाद