फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Special AYUSH visa will be available for the treatment of foreign nationals

AYUSH Visa: विदेशी नागरिकों के इलाज के लिए मिलेगा विशेष आयुष वीजा, आवेदन के तुरंत बाद मिलेगी मंजूरी

Tue, 24 Jun 2025 10:23 AM IST
Krishan Singh सोमदत्त शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
सोमदत्त शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Tue, 24 Jun 2025 10:23 AM IST
सार

 देशभर के आयुष केंद्रों में अब विदेशी नागरिकों को इलाज के लिए विशेष आयुष वीजा मिलेगा। आयुष मंत्रालय की ओर से आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए यह निर्णय लिया है।

विज्ञापन
Special AYUSH visa will be available for the treatment of foreign nationals
डॉक्टर - फोटो : Freepik.com

विस्तार

हिमाचल समेत देशभर के आयुष केंद्रों में अब विदेशी नागरिकों को इलाज के लिए विशेष आयुष वीजा मिलेगा। आयुष मंत्रालय की ओर से आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए यह निर्णय लिया है। किसी भी देश के नागरिक आयुष केंद्रों पर इलाज करवाने के लिए आयुष वीजा लेकर आ सकेंगे। खास बात यह है कि इस वीजा को लेने के लिए न तो अधिक औपचारिकताएं रखी गई हैं और न ही इसमें वीजा मिलने में समय लगेगा। इसमें विदेश मंत्रालय की साइट पर आवेदन करना होगा। इसके बाद जिस भी सेंटर में इलाज करवाना है, उस केंद्र का नाम डालना होगा। संबंधित केंद्र में मंत्रालय से मेल आएगी। यहां पर तैनात डॉक्टरों की टीम इसे मंजूरी देगी तो तुरंत ही वीजा कंफर्म हो जाएगा। इसमें यह भी तय कर दिया जाएगा कि कितने समय के लिए यह वीजा रहेगा।

विज्ञापन

यह इलाज मिलेगा केंद्रों में
आयुष केंद्रों में कई तरह के इलाज की सुविधा मिलेगी। इसमें खासकर पंचकर्मा, श्रार सूत्र, दांतों, पेट से संबंधित बीमारियों के अलावा मधुमेह, उच्च रक्तचाप आदि बीमारियों का इलाज मिलेगा। हर इलाज की अवधी का अलग-अलग समय रहेगा। जिसमें दो से तीन माह की अवधी भी रह सकती है। यह डॉक्टरों की टीम तय करेगी कि किसी बीमारी में कितने दिन का इलाज रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल में 800 से ज्यादा केंद्र
हिमाचल में आयुष आरोग्य केंद्रों की संख्या 800 से ज्यादा है। इसमें दुर्गम क्षेत्र किन्नौर, लाहौल-स्पीति में भी कई आयुष केंद्र हैं। यदि विदेशी नागरिक इन दुर्गम केंद्रों पर भी इलाज करवाना चाहेंगे तो भी उन्हें यहां पर इलाज के लिए वीजा मिल जाएगा। सभी केंद्रों में इस तरह की सुविधाएं शुरू कर दी गई हैं। चिकित्सकों का दावा है कि विदेशों में आयुर्वेद से इलाज करवाने वाले लोगों की तादात बढ़ती जा रही है।

विज्ञापन

विदेशी नागरिकों को अब हिमाचल समेत देशभर के आयुष आरोग्य मंदिरों में इलाज की सुविधा मिलेगी। उन्हें इसके लिए विशेष आयुष वीजा आसानी से मिल जाएगी। आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए आयुष मंत्रालय ने यह निर्णय लिया है। किसी भी देश का नागरिक इस सुविधा का लाभ उठा सकेगा।- डॉ. प्रवीण वैद्य, जिला आयुष अधिकारी किन्नौर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed