फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   ayurveda minister karan singh admitted in aiims delhi

आयुर्वेद मंत्री कर्ण सिंह की बिगड़ी तबीयत, एम्स में भर्ती

Thu, 04 May 2017 12:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Thu, 04 May 2017 12:48 PM IST
विज्ञापन
ayurveda minister karan singh admitted in aiims delhi
आयुर्वेद मंत्री कर्ण सिंह - फोटो : फाइल फोटो

आयुर्वेद मंत्री कर्ण सिंह पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ हैं। उनका दिल्ली स्थित एम्स में इलाज चल रहा है। उनके बीमार होने की सूचना के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना के लिए देवी-देवताओं की शरण में जा रहे हैं। पिछले दिनों कुल्लू में उनका स्वास्थ्य एकाएक खराब हो गया था।

विज्ञापन


उसके बाद उन्हें एम्स दिल्ली में दाखिल करवाया गया। उनके साथ बेटे आदित्य विक्रम मौजूद हैं। आदित्य विक्रम ने कहा कि एम्स में पिता कर्ण सिंह का इलाज चल रहा है। कुल्लू में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की दुआओं को लेकर उन्होंने सभी का आभार जताया है। कर्ण सिंह के बड़े भाई विधायक महेश्वर सिंह ने कहा कि निसंदेह कर्ण सिंह बीमार हैं, देवी-देवताओं के समक्ष सभी उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना करें।
विज्ञापन


बंजार कांग्रेस के उपाध्यक्ष टीसी महंत ने बताया कि मंत्री कर्ण सिंह पिछले 15 दिनों से एम्स दिल्ली में उपचाराधीन है। बताया कि देवता श्रृंगा ऋषि, दियारी नारायण, देवी पंचाली, मार्कंडेय पेड़चा, मार्कंडेय बाला, लक्ष्मी नारायण रैला के दरबार में कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारी उनके जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना कर रहे हैं। कांग्रेस प्रदेश महामंत्री सुंदर सिंह ठाकुर, जिला अध्यक्ष बुद्घि सिंह ठाकुर ने मंत्री कर्ण सिंह के बेहतर स्वास्थ्य की कामना की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed