कनलोग में पर्यावरण जागरूकता पर अभियान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय माध्यमिक विद्यालय कनलोग में तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।
इस अभियान के पहले दिन स्कूल में फूल पत्तियों और बीज संग्रहण की प्रदर्शनी लगाई गई। वीरवार को स्कूल में चित्रकला, नारा लेखन और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
मुख्य अध्यापिका मृदुला चौहान ने छात्राओं को वन एवं औषधीय पौधों के संरक्षण की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अभियान के अंतिम चरण में स्थानीय क्षेत्रों में रैली और पौधरोपण के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा।
इस मौके पर राजकीय वरिष्ठ गर्ल्ज स्कूल पोर्टमोर की प्रधानाचार्य निशा भलूनी, सोनिया शर्मा, वीरेंद्र ढालटा, अमरनाथ, नीलम सिंह और स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य, वन विभाग के वन रक्षक जगदीश शर्मा भी मौजूद रहे।