फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   awareness camp in school

Shimla News: छात्राओं को स्वास्थ्य व मासिक धर्म स्वच्छता के बारे में किया जागरूक

Fri, 11 Sep 2026 11:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
awareness camp in school
शिमला। राजकीय कन्या मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पोर्टमोर में छात्राओं को स्वास्थ्य व व्यक्तिगत स्वच्छता के बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रम में करीब 1700 छात्राओं और शिक्षकों ने भाग लिया। डॉ. गोपाल शर्मा, डॉ पारिका और डॉ. रानू ने छात्राओं को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता से जुड़े विषयों की जानकारी दी। मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता, सेनेटरी पैड के सुरक्षित एवं उचित उपयोग, सही निपटान तथा मासिक धर्म से जुड़ी सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में जागरूक किया। विशेषज्ञों ने कहा कि मासिक धर्म एक प्राकृतिक शारीरिक प्रक्रिया है और इसके प्रति सही जानकारी एवं सकारात्मक दृष्टिकोण जरूरी है। उन्होंने छात्राओं को व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने, स्वच्छ सेनेटरी उत्पादों का इस्तेमाल करने और किसी भी स्वास्थ्य समस्या को नजरअंदाज न करने के लिए प्रेरित किया। इसके अलावा हाथों की स्वच्छता, स्वच्छ पेयजल, पौष्टिक आहार और साफ-सुथरे वातावरण को स्वस्थ जीवनशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य रक्षा जमवाल समेत विद्यालय के सभी शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed