फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Avalanche on Tandi-Kardang road, driver buried under snow and saved by local people

बिजली गिरने से व्यक्ति की मौत, लाहौल में हिमस्खलन में जेसीबी समेत दबा चालक, ग्रामीणों ने बचाया

Tue, 04 May 2021 07:00 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, केलांग/कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, केलांग/कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Tue, 04 May 2021 07:00 PM IST
सार

प्रदेश में सात मई तक बारिश और अंधड़ का येलो अलर्ट जारी हुआ है। दस मई तक पूरे प्रदेश में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन
Avalanche on Tandi-Kardang road, driver buried under snow and saved by local people
जोन लुम्पा में हिमस्खलन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल में येलो अलर्ट के बीच मंगलवार को लाहौल के तांदी-कारदंग मार्ग पर हिमस्खलन से जेसीबी चालक बर्फ में दब गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद चालक की जान बचाई। पालमपुर में बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, चंबा में भारी बारिश से नाले में पानी बढ़ने से दो कारें मलबे में दब र्गईं। कई घरों में भी पानी भर गया। फसलों को भी नुकसान हुआ है।

विज्ञापन


चंबा-पठानकोट नेशनल हाईवे सहित जिले के 23 मार्गों पर वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई। प्रदेश में सात मई तक बारिश और अंधड़ का येलो अलर्ट जारी हुआ है। दस मई तक पूरे प्रदेश में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। मंगलवार को रोहतांग के अलावा प्रदेश की ऊंची चोटियों में फाहे गिरे। निचले इलाकों में बारिश जारी रही। राजधानी शिमला में मंगलवार दोपहर से झमाझम बादल बरसे।
विज्ञापन


सोलन में बारिश और ओलावृष्टि हुई। जिला कांगड़ा के बड़ा भंगाल की ऊंची जोतों और धौलाधार पर्वत पर मई में कई वर्षों बाद बर्फबारी हुई। बैजनाथ उपमंडल के धानग गांव में बजली गिरने से धानग निवासी भूपेंद्र राणा के घर में दरार आ गई हैं। इसके अतिरिक्त बिजली मीटर, फ्रिज, टेलीविजन खराब हो गया है। वहीं मंडी जिले के लडभड़ोल की पंचायत खुड्डी के गांव सपड़ोह में बिजली गिरने से कार को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांगड़ा जिले में बारिश से गेहूं की फसल लेने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। जिला लाहौल-स्पीति में तांदी-कारदंग सड़क के तहत आने वाले प्यार सिंह नाला (जोन जुम्पा) में सोमवार शाम हिमखंड गिर गया। यहां सड़क बहाल करने के लिए एक जेसीबी तैनात की गई थी। अचानक हिमखंड गिरने से जेसीबी मशीन समेत चालक मलबे में दब गया। गांव वालों ने मुश्किल से चालक की जान बचाई। 

अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

ऊना    35.4
बिलासपुर    32.0
हमीरपुर    31.2
सोलन    28.5
नाहन    27.8    
धर्मशाला    26.0    
शिमला    21.7
कल्पा    19.0
चंबा    18.5
केलांग    14.1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed