फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   avalanche on manali udaipur highway near Rohli Lahaul himachal Pradesh

लाहौल-स्पीति: रोहली के पास हिमखंड गिरा, उदयपुर-किलाड़ हाईवे बंद

Sat, 12 Mar 2022 07:39 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, उदयपुर/कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, उदयपुर/कुल्लू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 12 Mar 2022 07:39 PM IST
सार

दो माह से बार-बार अवरुद्ध हो रहा यह हाईवे सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) और पांगी-किलाड़ वासियों के लिए परेशानी बन गया है।
 

विज्ञापन
avalanche on manali udaipur highway near Rohli Lahaul himachal Pradesh
सड़क को बहाल करती मशीनरी। - फोटो : संवाद

विस्तार

जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के उदयपुर होकर गुजरने वाला मनाली-उदयपुर-किलाड़ हाईवे रोहली के पास हिमखंड गिरने से बंद हो गया है। यहां दोनों तरफ कुछ वाहन फंस गए हैं। दो माह से बार-बार अवरुद्ध हो रहा यह हाईवे सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) और पांगी-किलाड़ वासियों के लिए परेशानी बन गया है।

विज्ञापन


पिछले दिनों यहां पहाड़ी से गिरे मलबे को हटाते समय बीआरओ के एक कामगार की मौत हो गई थी। कई बार भूस्खलन व हिमखंड गिरने से यहां पांगी से मनाली और मनाली से पांगी जाने वाले लोग माइनस तापमान में फंस जाते हैं। इसी सप्ताह यहां पांगी-किलाड़ के 119 यात्रियों को बीआरओ ने पुलिस की मदद से रेस्क्यू किया था। बीआरओ कमांडर शबरीश वाचली ने कहा कि हिमखंड को हटाने का कार्य शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed