फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Avalanche in Dared, flood in Madgran drain, 60 vehicles stranded

Lahul News: दरेड़ में हिमस्खलन, मड्ग्रां नाले में आई बाढ़, 60 वाहन फंसे

Wed, 10 May 2023 10:06 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, उदयपुर (लाहौल-स्पीति)
संवाद न्यूज एजेंसी, उदयपुर (लाहौल-स्पीति) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 10 May 2023 10:06 PM IST
सार

प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले में उदयपुर से आगे पांगी-किलाड़ सड़क पर बुधवार दोपहर बाद दरेड़ नाला के पास हिमस्खलन हुआ। वहीं, इसी सड़क पर मड्ग्रां नाले में बाढ़ आ गई। 

विज्ञापन
Avalanche in Dared, flood in Madgran drain, 60 vehicles stranded
दरेड़ नाले में हिमस्खलन। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले में उदयपुर से आगे पांगी-किलाड़ सड़क पर बुधवार दोपहर बाद दरेड़ नाला के पास हिमस्खलन हुआ। वहीं, इसी सड़क पर मड्ग्रां नाले में बाढ़ आ गई। इससे सड़क पूरी तरह से बंद हो गई है और दरेड़ नाले के उस पार पांगी छोर से मनाली की तरफ आने वाले 50 से 60 वाहन फंस गए। शाम तक दरेड़ नाले से एक किमी आगे सड़क पर गिरे बर्फ को हटाने के लिए बीआरओ की मशीन नहीं पहुंची थी। हालांकि, मड्ग्रां नाले में बाढ़ के मलबे को हटाने के लिए बीआरओ की मशीन ने काम शुरू कर दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दरेड़ नाले के समीप 3:15 बजे हिमस्खलन हुआ और मड्ग्रां नाले में 4:35 पर बाढ़ आई।

विज्ञापन

विज्ञापन



इससे सड़क पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद हो गई। ऐसे में पांगी घाटी का संपर्क लाहौल, मनाली और कुल्लू से कट गया है। बीआरओ के अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक सड़क गुरुवार तक खुल सकती है। दरेड़ नाला और उसके आसपास क्षेत्र हिमस्खलन संभावित क्षेत्र हैं। सोमवार को हुई बर्फबारी के बाद दरेड़ नाले से एक किमी आगे हिमस्खलन हुआ है। इस मार्ग पर हर दूसरे, तीसरे दिन भूस्खलन, चट्टानें लुढ़कने से सड़क वाधित होना आम है। पांगी प्रशासन ने उस ओर यात्रा करने वाले लोगों से आग्रह किया है कि स्थिति भांप कर ही घर से निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, दरेड़ नाले में हिमस्खलन को हटाने में देरी पर पांगी घाटी के लोगों में भारी आक्रोश है। लोग बीआरओ के प्रति खुलकर आक्रोश जाहिर कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि बीआरओ को मशीन मौके पर रखनी चाहिए, ताकि सड़क बहाली में आसानी हो। बीआरओ 94 के अधिकारी नंद किशोर ने बताया कि मड्ग्रां नाले में सड़क बहाली के लिए मशीन लगाई गई है। दरेड़ नाले में गिरे हिमखंड को हटाकर जल्द मार्ग बहाल किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed