फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   avalanche at the mouth of Bhujund canal, drinking water line affected, loss of five lakhs

Lahul: भुजुंड नहर के मुहाने पर हिमस्खलन, पेयजल लाइन प्रभावित, पांच लाख का नुकसान

Sat, 04 Feb 2023 09:34 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, उदयपुर (लाहौल-स्पीति)
संवाद न्यूज एजेंसी, उदयपुर (लाहौल-स्पीति) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 04 Feb 2023 09:34 PM IST
सार

प्रदेश की लाहौल घाटी की तिंदी पंचायत के अंतर्गत भुजुंड सिंचाई नहर पर हिमस्खलन से इसका मुहाना क्षतिग्रस्त हो गया है। इससे गांव को जोड़ी गई पेयजल लाइन भी प्रभावित हो गई है।

विज्ञापन
avalanche  at the mouth of Bhujund canal, drinking water line affected, loss of five lakhs
भुजुंड नहर के मुहाने पर हिमस्खलन - फोटो : संवाद

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश की लाहौल घाटी की तिंदी पंचायत के अंतर्गत भुजुंड सिंचाई नहर पर हिमस्खलन से इसका मुहाना क्षतिग्रस्त हो गया है। इससे गांव को जोड़ी गई पेयजल लाइन भी प्रभावित हो गई है। हिमस्खलन से नहर को करीब पांच लाख रुपये का नुकसान आंका गया है। इस नहर का पिछले साल सितंबर में उद्घाटन हुआ था। 2,100 मीटर लंबी इस नहर से भुजुंड गांव के 28 परिवारों की 18 हेक्टेयर भूमि सिंचित होती है। वर्ष 2009-10 में भुजुंड नहर का निर्माण कार्य शुरू हुआ था और इसे बनाने में जलशक्ति विभाग को कई वर्ष लग गए थे। नहर के बनने के बाद भुजुंड गांव के लोगों को सिंचाई के लिए पानी की समस्या से राहत मिली है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक भुजुंड सिंचाई नहर पर हिमखंड 1 फरवरी को गिरा था। अधिक बर्फबारी के चलते जलशक्ति विभाग को इसकी जानकारी अगले दिन दो बाद मिली। इसके बाद जलशक्ति विभाग की टीम ने मौके पर जाकर नुकसान का आकलन किया है। जलशक्ति विभाग के सहायक अभियंता हंस राज कौशल ने बताया कि हिमस्खलन से नहर के मुहाने को लगभग पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है। साथ ही गांव को जोड़ी गई एक पेयजल लाइन भी प्रभावित हो गई है। कौशल ने बताया कि नहर को दुरुस्त करने के लिए जल्द ही टेंडर किया जाएगा और एक माह में क्षतिग्रस्त नहर को ठीक किया जाएगा।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed