फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Auckland House became the winner in Himachal Zone Chess Competition

Shimla News: हिमाचल जोन की शतरंज स्पर्धा में ऑकलैंड हाउस बना विजेता

Tue, 27 May 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Auckland House became the winner in Himachal Zone Chess Competition
नॉर्थ जोन के लिए किया क्वालिफाई
विज्ञापन

छात्रों और छात्राओं की टीमों ने हासिल की जीत
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। ऑकलैंड हाउस स्कूल फॉर बॉयज और ऑकलैंड हाउस स्कूल गर्ल्स ने हिमाचल जोन इंटर स्कूल शतरंज प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है। स्कूली छात्र-छात्राओं की टीमों ने नॉर्थ जोन स्पर्धा के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है।
यह प्रतियोगिता मंगलवार को आयोजित की गई। ऑकलैंड हाउस स्कूल में आयोजित सीआईएससीई की हिमाचल जोन इंटर स्कूल शतरंज प्रतियोगिता में धर्मशाला के सेक्रेड हार्ड स्कूल सिधपुर ने भी हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में ऑकलैंड हाउस स्कूल गर्ल्स की अंडर-14 और अंडर-17 टीम ने पहला स्थान पाया। ऑकलैंड हाउस स्कूल फॉर बॉयज की टीम अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 तीनों श्रेणियों में विजेता रही। प्रतियोगिता अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ (एफआईडीई) और ऑल इंडिया चेस फेडरेशन (एआईसीएफ) के नियमों के अनुसार आयोजित की गई।
विज्ञापन



इन खिलाडि़यों ने किया शानदार प्रदर्शन
ऑकलैंड हाउस स्कूल फॉर बॉयज की अंडर-17 टीम में समर्थ गुप्ता, जय गुप्ता, सशीव ठाकुर, अभीर मेहता और कुबेर सिंह रावत विजेता रहे। अंडर-19 टीम में आरुष सूद, विराज और अयान राज स्वान जीते। अंडर-14 में हिमांशिस राजीव भारद्वाज, ऑनिक रतनिके, जयेश ठाकुर, सानिध्य वशिष्ठ और हितार्थ सूद ने नॉर्थ जोन के लिए क्वालिफाई किया। इसके साथ ऑकलैंड हाउस स्कूल गर्ल्स की अंडर-17 टीम में सांची, अभिमा, वंशिका, सिमरन और अमरलीन ने जीत हासिल की हैै। अंडर-14 टीम में एंजलिका, आरायना, शिविका, गजल और नायशा ने भी जीत हासिल कर नॉर्थ जोन में अपनी जगह बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article