फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Atul Maheshwari Scholarship Exam extended for eight days, form filling date

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा को आठ दिन बढ़ी फॉर्म भरने की तिथि

Sat, 31 Aug 2019 10:36 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 31 Aug 2019 10:36 AM IST
विज्ञापन
Atul Maheshwari Scholarship Exam extended for eight days, form filling date
अमर उजाला फाउंडेशन - फोटो : अमर उजाला

विद्यार्थियों, अभिभावकों और प्रधानाचार्यों की मांग पर अमर उजाला फाउंडेशन ने अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2019 के फॉर्म भरने की अंतिम तिथि (31 अगस्त, 2018) को आठ दिन बढ़ाने का निर्णय लिया है। अब प्रादेशिक बोर्डों के नौवीं से 12वीं तक के विद्यार्थी 8 सिंतबर (रविवार) तक फॉर्म भर सकते हैं।

विज्ञापन


फाउंडेशन की वेबसाइट foundation.amarujala.com या अमर उजाला की वेबसाइट amarujala.com या फिर https://www.amarujala.com/atul-maheshwari-chhatravritti-2019 पर जाकर फॉर्म भरा जा सकता है। फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियां देना अनिवार्य होगा। लिखित परीक्षा के लिए विद्यार्थी अपनी सुविधानुसार शहर का चयन कर सकेंगे। इसके लिए 52 शहरों का विकल्प दिया गया है।
विज्ञापन


परीक्षा केंद्र की सूचना ई-मेल द्वारा भेजे जाने वाले एडमिट कार्ड में दी जाएगी। इसलिए हर आवेदक का ई-मेल आईडी होना अनिवार्य है। इस वर्ष की छात्रवृत्ति की परीक्षा में भाग लेने के लिए प्रादेशिक शिक्षा बोर्ड से नवीं से 12वीं कक्षा तक में पढ़ने वाले और पिछली वार्षिक परीक्षा में न्यूनतम 60 फीसदी अंक पाने वाले वे विद्यार्थी पात्र होंगे, जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय डेढ़ लाख रुपये से कम हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक एमबी से ज्यादा नहीं हो प्रमाण-पत्र

पिछले वर्ष एक लाख से अधिक प्रतिभाशाली विद्यार्थी अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति के लिए हुई परीक्षा में शामिल हुए थे और उसमें से सफल हुए 36 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के रूप में 14.4 लाख रुपये दिए गए थे।

विद्यार्थियों को फॉर्म में फोटो, अपनी पिछली कक्षा की मार्कशीट और घर का प्रमाण लगाना होगा। कोई भी फोटो एक एमबी से ज्यादा नहीं होनी चाहिए, नहीं तो आपका आवेदन स्वीकृत नहीं हो पाएगा।

दृष्टिहीनों के लिए दो विशेष छात्रवृत्तियां
पिछली बार की तरह ही इस बार भी दो दृष्टिहीन विद्यार्थियों को विशेष छात्रवृत्ति दी जाएगी। परीक्षा में उन्हें सहायक लाने की स्वीकृति दी जाएगी। इसमें ध्यान रखना होगा कि अपने से एक कक्षा नीचे का छात्र ही, उनका सहायक हो सकता है। सहायक को स्कूल का आई कार्ड साथ लाना होगा।

इनमें से किसी भी लिंक पर क्लिक करें और आवेदन फॉर्म भरें
https://www.amarujala.com/atul-maheshwari-chhatravritti-w®v~ 
https://foundation.amarujala.com/
https://www.amarujala.com/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed