फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Atul Maheshwari Scholarship Exam: 543 students appeared for the exam at ten centres in Himachal

Atul Maheshwari Scholarship Exam: हिमाचल में दस केंद्रों पर 543 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा, दिखा उत्साह

Mon, 10 Nov 2025 11:01 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 10 Nov 2025 11:01 AM IST
सार

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2025 के पहले चरण की परीक्षा रविवार को देश के 61 शहरों के 69 परीक्षा केंद्रों पर हुई। 9वीं से 12वीं कक्षा के 35 हजार से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए। 

विज्ञापन
Atul Maheshwari Scholarship Exam: 543 students appeared for the exam at ten centres in Himachal
शिमला के लालपानी स्कूल में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थी। - फोटो : संवाद

विस्तार

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2025 के पहले चरण की परीक्षा रविवार को देश के 61 शहरों के 69 परीक्षा केंद्रों पर हुई। 9वीं से 12वीं कक्षा के 35 हजार से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए। हिमाचल प्रदेश के 9 जिलों में 10 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा हुई। इसमें 543 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। ऊना में 99, हमीरपुर में 91, धर्मशाला में 72, शिमला और नाहन में 70-70, सोलन में 59, मंडी में 34, रामपुर में 24, चंबा में 21 और कुल्लू में तीन विद्यार्थियों ने उपस्थिति दर्ज करवाई। दूसरे चरण की परीक्षा का आयोजन 16 नवंबर को बिलासपुर जिला में होगा।

विज्ञापन

बिलासपुर में परीक्षा के लिए 264 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया है। रविवार को परीक्षा देने आए विद्यार्थियों में भारी उत्साह देखा गया। परीक्षा का आयोजन सुबह 11:00 से दोपहर 12:30 बजे तक हुआ, लेकिन सुबह से ही विद्यार्थी परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने लगे थे। कहीं कहीं तो करीब एक किलोमीटर तक की लंबी कतार में बच्चों को लगना पड़ा। कई जगह व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस प्रशासन की मदद लेनी पड़ी। विगत वर्ष की अपेक्षा इस बार परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में अधिक उत्साह देखने को मिला। परीक्षा दो पालियों में संपन्न हुई। लिखित परीक्षा ओएमआर शीट के माध्यम से ली जा रही है। दूसरे चरण की परीक्षा का आयोजन 16 नवंबर को 33 शहरों के 35 सेंटरों पर होगा। प्रवेश पत्र पंजीकृत मोबाइल नंबरों एवं ई-मेल पर भेजे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दृष्टिहीनों ने भी दिखाया दम
बांदा में दृष्टिहीनों में भी अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला। वे अपने साथ राइटर लेकर आए थे। परीक्षा में शामिल होने के बाद दृष्टिहीन अभयराज ने कहा, पेपर अच्छा हुआ। हमें इस परीक्षा का इंतजार रहता है। ऐसी परीक्षाएं आगे बढ़ने में हमेशा ही सहायक साबित होती हैं।

विज्ञापन

इन सेंटरों पर हुई छात्रवृत्ति परीक्षा
हिमाचल प्रदेश में शिमला, सोलन, सिरमौर, रामपुर, धर्मशाला, चंबा, मंडी, ऊना, हमीरपुर, कुल्लू के साथ ही आगरा, एटा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, अलीगढ़, हाथरस, बरेली, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर, चंडीगढ़, देहरादून, रूड़की, हरिद्वार, गाजियाबाद, बुलंदशहर, गोरखपुर, बस्ती, हिसार, जम्मू, कठुआ, ऊधमपुर, ललितपुर, कानपुर, इटावा, जालौन, बांदा, फर्रुखाबाद, हरदोई, कन्नौज, करनाल, अंबाला, लखनऊ, सुल्तानपुर, गोंडा, बहराइच, मेरठ, सहारनपुर (कक्षा 09 और 10), मुजफ्फरनगर, बिजनौर, फरीदाबाद, गुरुग्राम, प्रयागराज, रोहतक, रेवाड़ी, जींद, झज्जर, नारनौल, आजमगढ़, गाजीपुर, बलिया और रॉबर्ट्सगंज (सोनभद्र) में परीक्षा हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed