{"_id":"6384adc68106c56eac566c08","slug":"attendance-will-be-registered-on-the-e-samvad-application-of-students-of-class-ix-to-xii-in-govt-schools-of-hp","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: सरकारी स्कूलों में नौवीं से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों की ई संवाद एप्लीकेशन पर दर्ज होगी हाजिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: सरकारी स्कूलों में नौवीं से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों की ई संवाद एप्लीकेशन पर दर्ज होगी हाजिरी
Mon, 28 Nov 2022 06:18 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 28 Nov 2022 06:18 PM IST
सार
ई संवाद एप के माध्यम से शिमला से अफसर भी हर स्कूल की मॉनीटरिंग कर सकेंगे। उच्च शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला उपनिदेशकों को नई व्यवस्था लागू करने के लिए सोमवार को निर्देश जारी किए।
विज्ञापन
उच्च शिक्षा निदेशालय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले नौवीं से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों की अब ई संवाद एप्लीकेशन पर हाजिरी दर्ज होगी। विद्यार्थियों के अनुपस्थित रहने पर अभिभावकों को इसका मेसेज भेजा जाएगा। ई संवाद एप के माध्यम से शिमला से अफसर भी हर स्कूल की मॉनीटरिंग कर सकेंगे। उच्च शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला उपनिदेशकों को नई व्यवस्था लागू करने के लिए सोमवार को निर्देश जारी किए। बीते वर्ष प्रदेश में ई संवाद एप की स्कूलों में शुरूआत की गई थी। इस एप के तहत अभिभावक नियमित रूप से अपने बच्चों के प्रदर्शन, छुट्टियों, परीक्षा और एसएमसी बैठक की तारीख के बारे में जान सकते हैं।
विज्ञापन
एप के माध्यम से हाजिरी दर्ज करने की व्यवस्था को शिक्षा निदेशालय ने अब शुरू कर दिया है। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि ई संवाद एप पर दर्ज हाजिरी को ही आधिकारिक हाजिरी माना जाएगा। सभी स्कूलों में इसे अनिवार्य पर लागू किया गया है। अगर किसी स्कूल में ई संवाद एप से विद्यार्थियों की हाजिरी लगाने में कोई समस्या आ रही है तो उस स्थिति में स्कूल प्रभारी को रजिस्ट्रर पर हाजिरी दर्ज करनी होगी। हाजिरी रजिस्ट्रर की फोटो खिंचकर उसे 10:15 बजे से पहले जिला उपनिदेशक को भेजना होगा।
विज्ञापन