फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Attendance of students reached 70 percent in PG classes

Shimla News: पीजी कक्षाओं में 70 फीसदी पहुंची विद्यार्थियों की उपस्थिति

Wed, 26 Feb 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Attendance of students reached 70 percent in PG classes
परीक्षाओं के लिए विद्यार्थियों की 75 फीसदी हाजिरी पूरी होना जरूरी, विवि प्रशासन ने जारी कर रखे हैं निर्देश
विज्ञापन

डाटा साइंस के ग्यारह छात्रों को कक्षाएं न लगाने पर चेतावनी जारी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में सर्दियों की 18 फरवरी को समाप्त हुई छुट्टियों के बाद कक्षाओं में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ने लगी है। डीएस प्रो. बीके शिवराम ने हर हाल में छात्रों को 75 फीसदी हाजिरी पूरी करने के निर्देश दिए हैं। इसका असर भी देखने को मिलने लगा है।
विवि के सभी विभागों में शुरू हुई दूसरे और चौथे सेमेस्टर तथा इवन सेमेस्टर की कक्षाओं में छात्र-छात्राओं की हाजिरी 70 फीसदी या इससे अधिक पहुंच गई है। विभागाध्यक्षों को नियमित कक्षाएं संचालित करने और इसमें छात्र-छात्राओं के लिए उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए कहा है। अधिकतर विज्ञान संकाय और विधि जैसे प्रोफेशनल कोर्सों में विद्यार्थियों की कक्षाओं में उपस्थिति अच्छी दर्ज की जा रही है। इनमें कुछ कक्षाओं में 80 से 85 फीसदी तो कुछ में इससे अधिक उपस्थिति है। विभाग गैर हाजिर रहने वाले विद्यार्थियों को बाकायदा चेतावनी भी जारी कर रहे हैं, जिसमें कक्षाओं में 75 फीसदी हाजिरी पूरी करने के साथ ही प्रैक्टिकल तथा अन्य शैक्षणिक गतिविधियों में भाग लेने को कहा जा रहा है।
विज्ञापन

इसी तरह से विवि के डाटा साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विभाग के एमएससी डाटा साइंस एंड आर्टिफिश्यिल इंटेलिजेंस कोर्स के विद्यार्थियों के दूसरे सेमेस्टर की कक्षाओं से लगातार गैर हाजिर रहने वाले ग्यारह विद्यार्थियों की सूची जारी की है। इन छात्रों को विभागाध्यक्ष प्रो. मनू सूद ने चेतावनी पत्र जारी किया है। कहा कि लगातार गैर हाजिर रहने वाले विद्यार्थियों के खिलाफ विभाग अनुशासनात्मक कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



कम हाजिरी रही तो होंगी दिक्कतें
विवि के डीएस प्रो. बीके शिवराम ने कहा कि सभी विभागों को कक्षाओं में छात्रों की हाजिरी अनिवार्य की है। गैर हाजिर रहने वाले विद्यार्थियों से विभाग जवाब-तलब कर रहे हैं। इसमें जो छात्र कक्षाओं को नियमित रूप से नहीं लगाएंगे उन्हें परीक्षाओं के समय रोलनंबर लेने में मुश्किलें आ सकती हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं से नियमित कक्षाएं लगाने और हर शैक्षणिक गतिविधियों में भाग लेने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article