{"_id":"601ec73f8ebc3e4b324ddeb4","slug":"attendance-not-compulsory-in-schools-online-education-will-continue","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में हाजिरी की अनिवार्यता नहीं, ऑनलाइन पढ़ाई रहेगी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों में हाजिरी की अनिवार्यता नहीं, ऑनलाइन पढ़ाई रहेगी जारी
Sun, 07 Feb 2021 11:41 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 07 Feb 2021 11:41 AM IST
विज्ञापन
छात्राएं (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश में 15 फरवरी से पांचवीं से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए खुलने जा रहे स्कूलों के बावजूद ऑनलाइन पढ़ाई जारी रहेगी। विद्यार्थियों पर स्कूल आने के लिए फिलहाल किसी भी प्रकार का दबाव नहीं बनाया जाएगा। स्कूलों में विद्यार्थियों की हाजिरी की अनिवार्यता भी नहीं रहेगी। स्कूल-कॉलेजों के नोटिस बोर्ड पर कोरोना संक्रमण से बचाव की एसओपी को चस्पा किया जाएगा। शिक्षा विभाग ने यह व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी स्कूल प्रभारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
बीते दिन राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए फैसलों के लिखित निर्देश भी शनिवार को उच्च शिक्षा निदेशालय ने जारी कर दिए हैं। 15 फरवरी से छठी-सातवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए स्कूल खोलने, सरकाघाट उपमंडल के स्कूल आठ फरवरी से खोलने और 31 मार्च तक मिड डे मील की योजना को स्थगित करने को लेकर शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला उपनिदेशकों को सूचित कर दिया है। सभी स्कूल प्रभारियों को एसओपी का पालन करने को कहा गया है।
विज्ञापन
अप्रैल में पुरानी कक्षा के सिलेबस की होगी दोहराई
एक अप्रैल से सरकारी स्कूलों में शुरू होने वाले नए शैक्षणिक सत्र के तहत नॉन बोर्ड कक्षाओं की एक माह तक पुरानी कक्षा के सिलेबस की दोहराई की जाएगी। पहली से चौथी, छठी-सातवीं और नवीं व जमा एक कक्षा के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम 31 मार्च को घोषित होगा। इन कक्षाओं के विद्यार्थियों का पहली अप्रैल से नया शैक्षणिक सत्र शुरू हो जाएगा। साल 2020 के दौरान स्कूल बंद रहने के चलते अब नई कक्षा की पढ़ाई शुरू करने से पहले एक माह तक पुरानी कक्षा के सिलेबस की दोहराई करवाई जाएगी।
विज्ञापन