फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   attempted to cuts off the private part of The sixth standard student

छठी कक्षा के छात्र का गुप्तांग काटने का प्रयास, यहां जानिए पूरा मामला

Tue, 23 Oct 2018 11:18 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोल (ऊना)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोल (ऊना) Updated Tue, 23 Oct 2018 11:18 AM IST
विज्ञापन
attempted to cuts off the private part of The sixth standard student

क्षेत्र की एक राजकीय माध्यमिक पाठशाला में स्कूल के दो छात्रों ने सहपाठी छात्र के गुप्तांग को किसी तेजधार चीज से काटने की कोशिश की। छात्र के प्राइवेट पार्ट में काफी चोट आई है। परिजनों ने बंगाणा अस्पताल में उसका इलाज करवाया। पुलिस ने पीड़ित छात्र का मेडिकल करवाकर मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार उपरोक्त स्कूल के दो छात्रों ने छठी कक्षा में पढ़ने वाले छात्र के प्राइवेट पार्ट को ब्लेड जैसी किसी चीज से रेतने की कोशिश की। सूत्रों के मुताबिक जब छात्र दर्द से कराहने लगा तो स्कूल के मुख्याध्यापक ने पीड़ित छात्र से इस बारे में पूछताछ की।
विज्ञापन


लेकिन बच्चे ने कुछ नहीं बताया। लेकिन बाद में पीड़ित छात्र ने परिजनों को आपबीती सुनाई। इसके बाद परिजन स्कूल जा पहुंचे और स्कूल प्रशासन से घटना पर रोष जताया। परिजनों को मुख्याध्यापक ने बताया के बच्चे को बार-बार पूछा गया कि कहीं चोट तो नही लगी है, लेकिन उसने कुछ नहीं बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें अब पता चला रहा है। उधर, डीएसपी हेडक्वार्टर अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित छात्र का मेडिकल करवाया गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed