फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   attack on Forest guard while stopping from cutting trees in chamba, FIR registered

चंबा: पेड़ काटने से रोका तो वनरक्षक पर कर दिया हमला, एफआईआर दर्ज

Sat, 30 Apr 2022 10:08 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, तीसा (चंबा)
संवाद न्यूज एजेंसी, तीसा (चंबा) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 30 Apr 2022 10:08 PM IST
सार

चंबा में जंगल में अवैध रूप से देवदार का पेड़ काटने से रोकने पर चार वन काटुओं ने वन रक्षक पर हमला कर दिया। वन रक्षक ने उनकी पहचान करके उनके खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज करवा दी है। पुलिस ने शनिवार को वन रक्षक के साथ जंगल में काटे गए पेड़ का मुआयना किया। 

विज्ञापन
attack on Forest guard while stopping from cutting trees in chamba, FIR registered
अपराध - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के चंबा में जंगल में अवैध रूप से देवदार का पेड़ काटने से रोकने पर चार वन काटुओं ने वन रक्षक पर हमला कर दिया। वन रक्षक ने उनकी पहचान करके उनके खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज करवा दी है। पुलिस ने शनिवार को वन रक्षक के साथ जंगल में काटे गए पेड़ का मुआयना किया। साथ ही घायल वन रक्षक और उसके साथ मौजूद दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी का मेडिकल करवाया। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार रात को जब बैरा वन बीट का वन रक्षक भिंद्र सिंह केहलरा के पास गश्त कर रहा था तो उसी दौरान जंगल में पेड़ काटने की आवाज सुनाई दी। आवाज को सुनकर वह जंगल के भीतर पहुंच गया जहां चार लोग अवैध रूप से देवदार का पेड़ काट रहे थे।

विज्ञापन


इसको लेकर जब वन रक्षक ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो वन काटुुओं ने उस पर हमला कर दिया। वन रक्षक के साथ दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी भी था। उसे भी हमले में चोटें पहुंची हैं। जब जंगल में हंगामा बढ़ने लगा तो वन काटु वहां से भाग गए। वन रक्षक ने पुलिस में आरोपी जंगशिव, देवी चंद, रविंद्र कुमार और हरि सिंह सभी निवासी गांव केहलरा के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने वन रक्षक की शिकायत पर चारों आरोपियों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। वनमंडलाधिकारी कमल भारती ने बताया कि वन काटुओं ने वन रक्षक के साथ मारपीट की है। इस मामले में पुलिस और वन विभाग गंभीरता से जांच कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed