{"_id":"5d51087b8ebc3e6cfa3c0712","slug":"atal-school-vardi-yojana-in-himachal-pradesh-govt-schools","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब दो सौ रुपये लेने को खुलवाने होंगे खाते, स्कूल प्रबंधनों को निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब दो सौ रुपये लेने को खुलवाने होंगे खाते, स्कूल प्रबंधनों को निर्देश
Mon, 12 Aug 2019 12:05 PM IST
अरविन्द ठाकुर
मणिकुमार सरोआ, अमर उजाला, ऊना
मणिकुमार सरोआ, अमर उजाला, ऊना
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 12 Aug 2019 12:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सभी सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को अगर अटल वर्दी योजना का लाभ लेना है तो उसके लिए उन्हें बैंक में खाते खुलवाने होंगे। इस योजना के तहत विद्यार्थियों को वर्दी सिलाई के लिए जो पैसे मिलते थे, अब यह पैसे सरकार की ओर से सीधे विद्यार्थियों के खातों में डाले जाएंगे। इसके लिए विद्यार्थियों का बैंक में खाता होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
अन्यथा, विद्यार्थियों को सरकार की ओर से मिलने वाली इस राशि से हाथ धोना पड़ेगा। जानकारी के अनुसार सरकार की ओर से अटल वर्दी योजना के तहत विद्यार्थियों को एक सत्र में मिलने वाली दो वर्दियों की सिलाई के 200 रुपये पाने के लिए पात्र छात्र-छात्राओं को बैंक खाते खुलवाने ही पड़ेंगे।
विज्ञापन
पहले सरकार की ओर से शिक्षा विभाग की विद्यार्थियों की संख्या के अनुसार वर्दी सिलाई की बजट राशि उपलब्ध करवा दी जाती थी। इसके बाद शिक्षा विभाग स्कूल स्टाफ के माध्यम से विद्यार्थियों तक वर्दी सिलाई की राशि पहुंचा देते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।
विज्ञापन
प्रवासी मजदूर नहीं खुला रहे बच्चों के बैंक खाते
अन्य राज्यों से आकर रह रहे प्रवासी लोग जागरूकता न होने के कारण अपने बच्चों के 200 रुपये के लिए खाता खुलवाने के लिए लापरवाही बरत रहे हैं। इससे योजना का पूरा लाभ विद्यार्थियों तक पहुंचाने के लिए सरकार के सामने समस्या बन गई है। इन लोगों का कहना है कि वह 200 रुपये के लिए अपनी 400 रुपये की दिहाड़ी नहीं तोड़ेंगे। इससे वह इस योजना का पूरा लाभ लेने के लिए अज्ञानता का शिकार हो रहे हैं।
अब खातों में ही सरकार डालेगी राशि : देवेंद्र
डाइट देहलां के प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार ने बताया कि विद्यार्थियों को अटल वर्दी योजना का पूरा लाभ लेने के लिए बैंक खाते खुलवाने ही होंगे। अन्यथा, यह राशि बिना खातों के विद्यार्थियों तक नहीं पहुंचेगी।