फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Atal Medical University: Second round of counseling for B.Sc Nursing from September 23

अटल मेडिकल विश्वविद्यालय: बीएससी नर्सिंग के लिए 23 सितंबर से दूसरे राउंड की काउंसलिंग

Mon, 19 Sep 2022 05:50 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Mon, 19 Sep 2022 05:50 PM IST
सार

 23 सितंबर से 26 सितंबर तक कॉलेज च्वाइस और अन्य औपचारिकताओं को पूरा किया जाना है, जबकि दूसरे राउंड की प्रोविजनल सीटों का आवंटन 27 सितंबर को होगा। 

विज्ञापन
Atal Medical University: Second round of counseling for B.Sc Nursing from September 23
अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अटल मेडिकल विश्वविद्यालय की ओर से बीएससी नर्सिंग के दूसरे राउंड की काउंसलिंग 23 सितंबर से शुरू करवाई जा रही है। 23 सितंबर से 26 सितंबर तक कॉलेज च्वाइस और अन्य औपचारिकताओं को पूरा किया जाना है, जबकि दूसरे राउंड की प्रोविजनल सीटों का आवंटन 27 सितंबर को होगा। फाइनल सीटों आवंटन 29 को होगा। 30 सितंबर से छह अक्तूबर तक दाखिले होंगे। वर्तमान में पहले राउंड के दाखिले चल रहे हैं। पहले राउंड में आधे से भी अधिक सीटें खाली रही हैं। विवि के अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बीएससी नर्सिंग की 1,540 सीटों के लिए पहले राउंड में 729 सीटों पर काउंसलिंग हुई। सभी को कॉलेज अलॉट कर दिए गए हैं। 

विज्ञापन


विवि के अधीन आने वाले दो सरकारी नर्सिंग कॉलेजों सहित 40 नर्सिंग कॉलेजों में दाखिला प्रक्रिया चल रही है। यह प्रक्रिया 22 सितंबर तक जारी रहेगी। 22 सितबंर को खाली बची हुई सीटों की डिटेल विवि की ओर से साझा कर दी जाएगी। इसके बाद 23 सितंबर से दूसरे चरण की काउंसलिंग शुरू कर दी जाएगी। विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. प्रवीण शर्मा ने बताया कि विवि की ओर से पहले राउंड में खाली बची सीटों को भरने के लिए दूसरे राउंड की काउंसलिंग करवाई जाएगी। यह प्रक्रिया 23 सितंबर से शुरू होगी। उन्होंने अभ्यर्थियों से आग्रह किया है कि वह साइट पर दिए गए दिशा-निर्देशों को पढ़ें और उसके मुताबिक ही प्रक्रिया में भाग लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed