फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Atal Medical University: B Pharmacy first semester exams from February 27, datesheet released

अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी: बी-फार्मेसी पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं 27 फरवरी से, डेटशीट जारी

Tue, 07 Feb 2023 04:38 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Tue, 07 Feb 2023 04:38 PM IST
सार

शेड्यूल के मुताबिक 15 से लेकर 17 फरवरी को ऑनलाइन फार्म भरे जाएंगे। 17 फरवरी को ऑनलाइन फार्म भरने की अंतिम तिथि होगी। 20 तक परीक्षाओं की फीस भरने की अंतिम तिथि होगी, जबकि इसके बाद 2,000 लेट फीस भरनी पड़ेगी।

विज्ञापन
Atal Medical University: B Pharmacy first semester exams from February 27, datesheet released
अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अटल मेडिकल और रिसर्च विवि नेरचौक ने बी-फार्मेसी आयुर्वेद पहले सेमेसटर की परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। यह परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू हो जाएंगी। इसके लिए विवि की ओर से परीक्षाओं के लिए फार्म भरने की तिथि 15 फरवरी निर्धारित की है। शेड्यूल के मुताबिक 15 से लेकर 17 फरवरी को ऑनलाइन फार्म भरे जाएंगे। 17 फरवरी को ऑनलाइन फार्म भरने की अंतिम तिथि होगी। 20 तक परीक्षाओं की फीस भरने की अंतिम तिथि होगी, जबकि इसके बाद 2,000 लेट फीस भरनी पड़ेगी। 22 फरवरी तक परीक्षा फार्म भरने को संबंधित कॉलेज के प्रधानाचार्य से सत्यापित करवाने की अंतिम तिथि होगी। 24 फरवरी को अभ्यर्थी प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू हो जाएंगी और 15 मार्च तक चलेंगी। अटल मेडिकल और रिसर्च विवि नेरचौक के परीक्षा नियंत्रक डॉ. प्रवीण शर्मा ने कहा कि इन तिथियों के मुताबिक फार्म भरें और फीस भी जमा करवाएं।

विज्ञापन


इस तरह रहेगी डेटशीट
जारी की गई डेटशीट में 27 फरवरी को फंडामेटल्स ऑफ आयुर्वेद और स्वास्थ्यवृत्ता री परीक्षा होगी। एक मार्च को हयूमनएनाटॉमी एंड फिजियोलॉजी की परीक्षा होगी। तीन मार्च को फंडामेटल्स ऑफ भाईसाहज्य कल्पना भाग एक की जबकि छह मार्च को फंडामेंटल्स द्रव्यगुणा विज्ञान भाग एक की परीक्षा होगी। नौ मार्च को फार्मास्वीटिकल बायोलॉजी की परीक्षा और 13 मार्च को कंप्यूटर एंड इट्स एप्लीकेशंस इन फार्मास्वीटीकल , साइसेंज की परीक्षा होगी। 15 मार्च को अंतिम परीक्षा इन्वायरमेंट साइंसेज की परीक्षा करवाई जाएगी। परीक्षाओं का समय सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed