Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   At the SFI state conference: Opposition to the privatization of education

Shimla News: एसएफआई के राज्य सम्मेलन में शिक्षा के निजीकरण का विरोध

Fri, 20 Nov 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
At the SFI state conference:
Opposition to the privatization of education
600 से अधिक छात्र-छात्राओं ने निकाली रैली
विज्ञापन

12 जिलों के 80 महाविद्यालयों के प्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के कालीबाड़ी हॉल में शुक्रवार को स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) के 23वां राज्य सम्मेलन शुरू हुआ। सम्मेलन के पहले दिन 600 से अधिक छात्र-छात्राओं ने रैली निकालकर शिक्षा के निजीकरण और राष्ट्रीय शिक्षा नीति के खिलाफ आवाज उठाई। इसमें प्रदेश के 12 जिलों के 80 महाविद्यालयों और पांच विवि के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।


अखिल भारतीय संयुक्त सचिव एवं जेएनयू छात्र संघ की पूर्व अध्यक्ष आइशी घोष, प्रदेशाध्यक्ष अनिल ठाकुर और राज्य सचिव सन्नी सेकटा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। आइशी घोष ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था के निजीकरण और विभाजनकारी नीतियों के खिलाफ छात्रों को एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। अनिल ठाकुर ने कहा कि एचपीयू में शुल्क वृद्धि के खिलाफ हुए छात्र आंदोलन के दबाव में सरकार को अपना फैसला बदलना पड़ा। सम्मेलन का उद्घाटन एसएफआई के अखिल भारतीय अध्यक्ष आदर्श एम. साजी ने किया। उन्होंने शिक्षा के निजीकरण, व्यावसायीकरण और भगवाकरण पर चिंता जताई। सम्मेलन में महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में रिक्त पदों को भरने, छात्रवृत्ति बहाल करने, शुल्क वृद्धि, बेरोजगारी और छात्र संघ चुनाव बहाल करने जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article