फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Assistant Professor Dr. Tarun will conduct research in Japan

Shimla News: सहायक प्रोफेसर डॉ. तरुण जापान में शोध करेंगे

Sat, 28 Mar 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Assistant Professor Dr. Tarun will conduct research in Japan
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के सहायक प्रोफेसर डॉ. तरुण शर्मा को जापान के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में विजिटिंग प्रोफेसर के रूप में आमंत्रण मिला है। इस उपलब्धि से विश्वविद्यालय के साइबर-फिजिकल सिस्टम्स पर एआई केंद्र को वैश्विक स्तर पर नई पहचान मिली है। डॉ. शर्मा एक माह तक जापान के प्रमुख शिक्षण संस्थानों ओसाका मेट्रोपॉलिटन यूनिवर्सिटी, ओसाका यूनिवर्सिटी और क्योटो यूनिवर्सिटी में शैक्षणिक और शोध गतिविधियों में भाग लेंगे। यह कार्यक्रम फोटोनिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे उन्नत क्षेत्रों पर केंद्रित अंतरराष्ट्रीय पहल का हिस्सा है। जापान प्रवास के दौरान उनका शोध सिलिकॉन फोटोनिक्स, एआई आधारित फोटोनिक्स, चिप आधारित डिवाइसेज और क्वांटम फोटोनिक्स जैसे अत्याधुनिक विषयों पर केंद्रित रहेगा। डॉ. शर्मा ने इस अवसर के लिए यूआईटी के निदेशक और कुलपति प्रो. महावीर सिंह का आभार जताया। कुलपति प्रो. महावीर सिंह और डीन ऑफ स्टडीज प्रो. बीके शिवराम ने उन्हें इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article