{"_id":"5d725a108ebc3e01525587d3","slug":"assistant-drug-controller-bribery-accused-nishant-sarin-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्वत का आरोपी सहायक दवा नियंत्रक निशांत सरीन निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्वत का आरोपी सहायक दवा नियंत्रक निशांत सरीन निलंबित
Sat, 07 Sep 2019 10:18 AM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 07 Sep 2019 10:18 AM IST
विज्ञापन
निशांत सरीन(फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फार्मा कंपनियों से रिश्वत लेने के आरोप में फंसे सहायक दवा नियंत्रक निशांत सरीन को सरकार ने निलंबित कर दिया है। अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य आरडी धीमान ने शुक्रवार को निलंबन के आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
राज्य सरकार ने दो महीने पहले ही उन्हें बद्दी में तैनात किया था, इससे पहले वह मंडी में सहायक दवा नियंत्रक के पद पर नियुक्त थे। राज्य सरकार को उनके खिलाफ काफी शिकायतें मिली थीं।
विज्ञापन
इसके चलते सरकार ने विजिलेंस को इस मामले की जांच के आदेश दिए थे। दो सप्ताह पूर्व विजिलेंस ने निशांत सरीन के हिमाचल सहित बाहरी राज्यों के सात ठिकानों पर छापेमारी की थी।
विज्ञापन
निशांत सरीन पर दवा निर्माता कंपनियों से फ्लाइट की टिकटें और महंगे होटलों का किराया बतौर घूस भरवाने का आरोप है। फिलहाल इस मामले में विजिलेंस जांच कर रही है। रेड के दिन से ही सरीन फरार चल रहे हैं। स्थानीय कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी है।
आखिर मरवाह को देनी ही पड़ी ज्वाइनिंग!
सहायक दवा नियंत्रक नवनीत मरवाह ने ओएसडी स्वास्थ्य सुरक्षा विनियमियम के पद पर ज्वाइनिंग दे दी है। उनका बद्दी से शिमला तबादला किया गया था। लेकिन वह दो सप्ताह से अपनी ज्वाइन नहीं कर रहे थे। बद्दी में रहते हुए सरकार ने उनकी शक्तियां छीन ली गई थी।