फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Assembly session: Unemployed youth roared in Zorawar ground, raised demand to stop guest teacher and outsource

धर्मशाला: जोरावर मैदान में गरजे बेरोजगार युवा, गेस्ट टीचर और आउटसोर्स भर्ती करने की उठाई मांग

Thu, 19 Dec 2024 06:49 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, तपोवन (धर्मशाला)
संवाद न्यूज एजेंसी, तपोवन (धर्मशाला) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 19 Dec 2024 06:49 PM IST
सार

राज्य चयन आयोग के माध्यम से वर्ष 2022 के बाद भर्तियां नहीं होने के खिलाफ गुरुवार को बेरोजगार युवाओं ने जोरावर मैदान में प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
Assembly session: Unemployed youth roared in Zorawar ground, raised demand to stop guest teacher and outsource
जोरावर मैदान में गरजे बेरोजगार युवा - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग के माध्यम से वर्ष 2022 के बाद भर्तियां नहीं होने के खिलाफ गुरुवार को बेरोजगार युवाओं ने जोरावर मैदान में प्रदर्शन किया। युवाओं ने मांग की कि राज्य चयन आयोग के माध्यम से नियमित भर्तियां शुरू की जाएं। युवाओं ने अपने प्रदर्शन के दौरान विधानसभा की ओर जाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस बल ने बैरिकेड पर रोक दिया। बेरोजगार प्रशिक्षित संघ और हिमाचल बेरोजगार युवा महासंघ के पदाधिकारियों घनश्याम और श्रेय अवस्थी ने कहा कि हर बार चयन आयोग के माध्यम से भर्तियां शुरू करने का आश्वासन ही मिल रहा है। कोरोनाकाल के बाद भर्तियां नहीं हुई हैं। पिछले दो साल से आयोग को भंग रखा। सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों के बाद भी आउटसोर्स भर्तियां की जा रही हैं।

विज्ञापन


क्या सरकार को अपने तंत्र पर भरोसा नहीं है जो ओएमआर शीट पर परीक्षाएं नहीं करवा रही है। उन्होंने कहा कि चुनावों के दौरान उप मुख्यमंत्री ने कहा था कि कांग्रेस सरकार नियमित भर्तियां करेगी। आउटसोर्स और गेस्ट फेकल्टी पर भर्तियों की बात करना युवाओं से धोखा है। उन्होंने कहा कि बेरोजगार युवाओं की मांगों को सरकार तवज्जो नहीं दे रही। दूर-दराज के युवाओं को अभिभावक बड़ी मुश्किल से पढ़ा रहे हैं। लेकिन युवाओं को नौकरी न मिलने से मायूसी हाथ लग रही है। उन्होंने सरकार से गेस्ट टीचर और आउटसोर्स भर्ती पूर्ण बंद करने, युवाओं के लिए ठोस नीति बनाने की मांग उठाई। बेरोजगार युवा संघ ने मांग उठाई कि इन मांगों पर 25 दिनों के भीतर जल्द उचित कदम उठाए जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed