{"_id":"62f64166a6946d11a75cbbf8","slug":"assembly-session-photo-of-vicious-cm-minister-cs-on-unknown-number-demanding-money-from-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cyber Crime: शातिर सीएम और मंत्रियों का अनजान नंबर पर फोटो लगा लोगों से मांग रहे पैसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Cyber Crime: शातिर सीएम और मंत्रियों का अनजान नंबर पर फोटो लगा लोगों से मांग रहे पैसे
Fri, 12 Aug 2022 05:56 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 12 Aug 2022 05:56 PM IST
सार
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विधायक इंद्र दत्त लखनपाल की ओर से लाए गए ध्यान आकर्षण प्रस्ताव के जवाब में कहा कि यह गंभीर मामला है। ऑनलाइन ठगी को लेकर लोगों को अलर्ट रहने की जरूरत है। पुलिस इन मामलों की जांच करती है तो यह नंबर दूसरे राज्यों में अनजान और गरीब व्यक्ति के पास मिलता है।
विज्ञापन
साइबर क्राइम (सांकेतिक)
- फोटो : amar ujala
विस्तार
साइबर शातिर मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, जज, मंत्री, अन्य नेताओं और अधिकारियों के फोटो लगे अनजान नंबर से व्हाट्सएप कॉल कर लोगों को जाल में फंसाने की कोशिश करते हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विधायक इंद्र दत्त लखनपाल की ओर से लाए गए ध्यान आकर्षण प्रस्ताव के जवाब में कहा कि यह गंभीर मामला है। ऑनलाइन ठगी को लेकर लोगों को अलर्ट रहने की जरूरत है। पुलिस इन मामलों की जांच करती है तो यह नंबर दूसरे राज्यों में अनजान और गरीब व्यक्ति के पास मिलता है। पुलिस इन मामलों की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
यह भी सत्य है कि साइबर अपराधी लोगों को ब्लैकमेल करते हैं। इनके झांसे में आने वाले कई लोग जान भी गंवा चुके हैं। साइबर सेल ने एडवाइजरी जारी कर लोगों से अनजान नंबर से आने वाली कॉल और संदेशों को नजरअंदाज करने की अपील की है। साइबर सेल के अनुसार पाया गया है कि इस तरह के अपराधी अकसर रुपयों की मांग करते हैं या कई बार फोन पर आए ओटीपी को बताने के लिए कहते हैं। यदि झांसे में आकर ओटीपी दे देते हैं तो शातिर आरोपी उनके बैंक खातों में सेंध लगाकर ठगी करते हैं।
विज्ञापन
बड़े कार्यालयों को राजधानी से बाहर शिफ्ट करने पर करेंगे विचार : जयराम
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि राजधानी शिमला से बड़े कार्यालयों को साथ लगते विधानसभा क्षेत्रों में शिफ्ट करने को लेकर विचार किया जाएगा। कांग्रेस विधायक संजय अवस्थी के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि शिमला में ट्रैफिक जाम की स्थिति बढ़ गई है। 25 हजार की आबादी के लिए यह शहर बसा था। अब बहुत अधिक विस्तार हो गया है। सरकार भी इसको लेकर चिंतित है। शिमला से साथ लगते विधानसभा क्षेत्रों में बड़े कार्यालय शिफ्ट होने से इन क्षेत्रों में भी विकास की गतिविधियां बढ़ेंगी। कहा कि शिफ्ट करने के लिए विभागों का चयन करना आसान नहीं है। इस मामले को लेकर विचार करेगी।
विज्ञापन