फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   assembly elections Preparations: BJP's National Organization General Secretary reached Shimla, consulted with CM-Ministers

विधानसभा चुनाव की तैयारियां: शिमला पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री, सीएम-मंत्रियों से की मंत्रणा

Thu, 21 Apr 2022 12:14 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 21 Apr 2022 12:14 PM IST
सार

भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने बुधवार को भाजपा कार्यालय दीपकमल चक्कर में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और मंत्रियों से मंत्रणा की। विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया। 

विज्ञापन
assembly elections Preparations: BJP's National Organization General Secretary reached Shimla, consulted with CM-Ministers
बीएल संतोष - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने बुधवार को भाजपा कार्यालय दीपकमल चक्कर में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और मंत्रियों से मंत्रणा की। विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया। बीएल संतोष का शिमला पहुंचने पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, संगठन महामंत्री पवन राणा, महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, राकेश जम्वाल, उपाध्यक्ष पायल वैद्य, संजीव कटवाल कोषाध्यक्ष संजय सूद, प्यार सिंह कंवर, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित ठाकुर और कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। बीएल संतोष ने भाजपा कार्यालय में आईटी और सोशल मीडिया विभाग की बैठक में भाग लिया।

विज्ञापन




मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष ने ली नड्डा के कांगड़ा दौरे की तैयारियों पर बैठक 
 मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कांगड़ा दौरे को लेकर पार्टी मुख्यालय से एक वर्चुअल बैठक में भाग लिया। बैठक में भाजपा महामंत्री त्रिलोक कपूर, त्रिलोक जम्वाल और राकेश जम्वाल, कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के सभी जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, पदाधिकारी और 2017 के प्रत्याशी शामिल रहे।बैठक में नड्डा के कांगड़ा दौरे को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन


भाजपा महामंत्री त्रिलोक कपूर, त्रिलोक जम्वाल और राकेश जम्वाल ने बताया कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष 22 अप्रैल को कांगड़ा प्रवास पर आ रहे हैं। वह गग्गल हवाई अड्डे पर आएंगे। नगरोटा बगवां में ओपन जीप में रोड शो में भाग लेंगे। उसके बाद विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। नड्डा मां चामुंडा के दरबार में भी माथा टेकेंगे। 23 अप्रैल को भाजपा की एक बैठक में भाग लेंगे। इसके बाद मां बज्रेश्वरी के दर्शन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed