फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   ASP reviewed the security of the strong room, gave instructions to the soldiers

Una: एएसपी ने लिया स्ट्रांग रूम की सुरक्षा का जायजा, जवानों को दिए दिशा-निर्देश

Mon, 14 Nov 2022 10:24 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 14 Nov 2022 10:24 PM IST
सार

 सोमवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण धीमान ने ऊना कॉलेज पहुंचकर स्ट्रांग रूम की सुरक्षा का जायजा लिया। उन्होंने चुनाव आयोग के दिशा-निर्देश अनुसार सुरक्षा का निरीक्षण किया।

विज्ञापन
ASP reviewed the security of the strong room, gave instructions to the soldiers
एएसपी ने लिया स्ट्रांग रूम की सुरक्षा का जायजा - फोटो : संवाद

विस्तार

मतदान के बाद अब ईवीएम त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में स्ट्रांग रूम में रखी गई हैं। यहां नियमानुसार निरीक्षण और सुरक्षा का जायजा लिया जा रहा है। सोमवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण धीमान ने ऊना कॉलेज पहुंचकर स्ट्रांग रूम की सुरक्षा का जायजा लिया।उन्होंने चुनाव आयोग के दिशा-निर्देश अनुसार सुरक्षा का निरीक्षण किया। इसी के साथ पर्यवेक्षक के दिशानिर्देश अनुसार बैरिकेडिंग करवाई।

विज्ञापन


उन्होंने सुरक्षा में लगे जवानों से भी बातचीत की और उनका मनोबल बढ़ाया। उन्होंने ड्यूटी के दौरान किसी भी तरह की कोताही न बरतने की हिदायत दी। उन्होंने जवानों से कहा कि उनके कंधे पर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है, ऐसे में ड्यूटी के दौरान चौकन्ना रहे। एक घड़ी भी अपनी ड्यूटी से पीछे न हटे और कर्तव्य निष्ठा के साथ इसे निभाएं। उधर, एएसपी प्रवीण धीमान ने बताया कि नियमानुसार सुरक्षा जायजा लिया गया है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed