{"_id":"637272b7edf60372a263cdb1","slug":"asp-reviewed-the-security-of-the-strong-room-gave-instructions-to-the-soldiers","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una: एएसपी ने लिया स्ट्रांग रूम की सुरक्षा का जायजा, जवानों को दिए दिशा-निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: एएसपी ने लिया स्ट्रांग रूम की सुरक्षा का जायजा, जवानों को दिए दिशा-निर्देश
Mon, 14 Nov 2022 10:24 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 14 Nov 2022 10:24 PM IST
सार
सोमवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण धीमान ने ऊना कॉलेज पहुंचकर स्ट्रांग रूम की सुरक्षा का जायजा लिया। उन्होंने चुनाव आयोग के दिशा-निर्देश अनुसार सुरक्षा का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
एएसपी ने लिया स्ट्रांग रूम की सुरक्षा का जायजा
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मतदान के बाद अब ईवीएम त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में स्ट्रांग रूम में रखी गई हैं। यहां नियमानुसार निरीक्षण और सुरक्षा का जायजा लिया जा रहा है। सोमवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण धीमान ने ऊना कॉलेज पहुंचकर स्ट्रांग रूम की सुरक्षा का जायजा लिया।उन्होंने चुनाव आयोग के दिशा-निर्देश अनुसार सुरक्षा का निरीक्षण किया। इसी के साथ पर्यवेक्षक के दिशानिर्देश अनुसार बैरिकेडिंग करवाई।
विज्ञापन
उन्होंने सुरक्षा में लगे जवानों से भी बातचीत की और उनका मनोबल बढ़ाया। उन्होंने ड्यूटी के दौरान किसी भी तरह की कोताही न बरतने की हिदायत दी। उन्होंने जवानों से कहा कि उनके कंधे पर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है, ऐसे में ड्यूटी के दौरान चौकन्ना रहे। एक घड़ी भी अपनी ड्यूटी से पीछे न हटे और कर्तव्य निष्ठा के साथ इसे निभाएं। उधर, एएसपी प्रवीण धीमान ने बताया कि नियमानुसार सुरक्षा जायजा लिया गया है।
विज्ञापन